Bhojpuri Song : भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) बिना किसी शक के भोजपुरी सिनेमा के प्रमुख प्लेबैक सिंगर में शामिल होते हैं और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान को भुला नहीं जा सकता। भोजपुरी बेल्ट के मशहूर गायक इन दिनों अपने शानदार गाने ‘नागिन दुर्गा कूद कूद के नच’ और कमरिया फटेला जैसे ऑल टाइम फेवरेट चार्टबस्टर की वजह से अपने करियर के उच्चतम शिखर पर हैं।
अरविंद अकेला कल्लू ( Arvind Akela Kallu) एक्टिंग की दुनिया में भी काफी नाम कमा रहे हैं। अरविंद अकेला कल्लू इन दिनों भोजपुरी की सुपर हॉट अभिनेत्री काजल राघवानी (Kajal Raghwani) के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल इन दोनों का एक गाना सोशल मीडिया वेबसाइट पर वायरल होने लगा है।
यह गाना अपने अजीब से बोल की वजह से खूब सुना जा रहा है। अरविंद अकेला कल्लू और काजल राघवानी का जो गाना वायरल हो रहा है उस गाने का नाम है ढीला हो जाएगा पलंग का नट। इस गाने को अब तक 45 लाख लोगों द्वारा देखा जा चुका है। साथ ही हजारों की संख्या में लोगों ने इस गाने को लाइक किया है।
इस गाने का म्यूजिक और लिरिक्स श्याम देहाती ने तैयार किया है। यह गाना अरविंद अकेला कल्लू की ही फिल्म से लिया गया है। यह गाना अब लोगों की जुबान पर चढ़ चुका है। इस गाने को खुद अरविंद अकेला कल्लू ने गाया है। इस फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में बात करें तो इस फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू , काजल राघवानी (Kajal Raghwani
) ने मुख्य किरदार निभाए है।
अरविंद अकेला कल्लू के बारे में बात करें तो उनके गानों को लेकर लोगों के बीच एक अजीब सी उर्जा देखने को मिलती है। इसी वजह से अरविंद अकेला कल्लू इन दिनों फिल्मों के अलावा कई म्यूजिक एल्बम में भी नजर आने लगे हैं। इस वीडियो में काजल राघवानी के साथ उनका रोमांस चर्चा का विषय बन गया है। दोनों का रोमांस केमिस्ट्री और डांस लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।