Bhojpuri Song : भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले अभिनेता पवन सिंह(Pawan Singh) हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। भोजपुरी स्टार पवन सिंह(Pawan Singh) न सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता हैं। बल्कि वह एक शानदार सिंगर भी हैं। वह आज भी अपनी फिल्मों के गाने खुद ही गाते हैं। ऐसे में जब भी पवन सिंह का कोई नया वीडियो सामने आता है तो वह तुरंत ही वायरल हो जाता है। आपको बता दें कि भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह को चाहने वाले अनगिनत लोग हैं।
पवन सिंह(Pawan Singh) को भोजपुरी इंडस्ट्री का सलमान खान कहा जाता है। वह एक्शन, रोमांस और कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। अब अभिनेता सिंगर पवन सिंह और काजल राघवानी(Kajal Raghwani) का एक नया रोमांटिक गाना ‘मेहरी के सुख नाही देबू’ Mehari ke Sukh Nahi Debu लोगों के बीच खूब सुना जा रहा है और वायरल हो रहा है।
यह गाना पवन सिंह की भोजपुरी हिट फिल्म से लिया गया है। इस गाने को खुद पवन सिंह ने इंदू सोनाली के साथ मिलकर गाया है। गाने का म्यूजिक तैयार किए हैं छोटे बाबा ने और इस गाने के लिरिक्स लिखे हैं सुमित सिंह चंद्रवंशी ने। वायरल हो रहा है यह गाना डी आर जे रिकॉर्ड म्यूजिक चैनल द्वारा अपलोड किया गया है।
पवन सिंह और काजल राघवानी(Kajal Raghwani) के इस गाने के व्यूज के बारे में बात करें तो इस गाने को अब तक 30 लाख लाख लोगों ने देख लिया है। और इस गाने को अब तक 1 लाख लोगों द्वारा लाइक किया जा चुका है। गौरतलब है कि इस गाने ने रिलीज होने के बाद से ही बवाल मचा रखा है। गाने के अंदर काजल राघवानी और पवन सिंह की केमिस्ट्री लोगों को हैरान कर रही है।
दोनों का हॉट रोमांस देखने वालों का पसीना निकाल रहा है। इन दोनों को एक साथ देखने के बाद लोग हॉलीवुड फिल्म का रोमांस भी भूल गए हैं। पवन सिंह के बारे में बात करें तो वह भोजपुरी सिनेमा में काफी समय से सक्रिय है और हिट फिल्म देने के लिए जाने जाते हैं। हर कोई पवन सिंह के स्टाइल का दीवाना है पवन सिंह अब तक भोजपुरी की तमाम अभिनेत्रियों के साथ काम कर चुके हैं।
नोट: हम आपके लिए ऐसे डांस वीडियो सिर्फ और सिर्फ आपके मनोरंजन के लिए लेकर आते हैं। ऐसे वीडियो से Timesbull. com का कोई लेना देना नहीं है।