Bhojpuri hot dance : भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपर अभिनेता पवन सिंह (Pawan singh) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। पवन सिंह (Pawan singh) ने सालों की मेहनत से अपने लिए आज एक खास मुकाम बनाया है। आज देश से लेकर दुनिया तक उनके गाने सुने जाते हैं। उनकी एक्टिंग पसंद की जाती है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर आते से ही हिट हो जाती है। पवन सिंह (Pawan singh) भोजपुरी इंडस्ट्री के एक ऐसे अभिनेता है, जिनकी फैन फॉलोइंग अन्य अभिनेताओं से काफी ज्यादा है।
पवन सिंह ना सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए बल्कि अपनी सिंगिंग के लिए भी जाने जाते हैं। यह कहना उचित होगा कि पवन सिंह को सबसे पहली बार पहचान उनकी सिंगिंग की वजह से ही मिली थी। अब पवन सिंह का एक गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है और उनका यह गाना वायरल भी हो रहा है।
पवन सिंह का जो गाना वायरल हो रहा है उस गाने का नाम है मेरी मेहरी के सुख नही देबू। इस गाने को पवन सिंह ने इंदू सोनाली के साथ मिलकर गाया है। इस गाने का म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है और इसके लिरिक्स सुमित सिंह चंद्रवंशी ने लिखे हैं।
इस गाने को अब तक 25 लाख बार देखा जा चुका है और हजारों की संख्या में लोगों ने इस गाने को लाइक किया है। यह गाना 8 अगस्त 2019 को म्यूजिक चैनल पर अपलोड किया गया था। यूट्यूब पर और कमेंट बॉक्स में देखा जा सकता है कि लोग किस तरह से इस गाने की तारीफ कर रहे हैं।
इसके साथ ही पवन सिंह की आवाज की तारीफ भी की जा रही है। पवन सिंह के साथ इस गाने में काजल राघवानी (Kajal Raghwani) ने बहुत ही जबरदस्त तरीके से रोमांस किया है इन दोनों के रोमांस वाला वीडियो लोगों के दिल में उतर गया है और लोग इस वीडियो को देखना काफी पसंद कर रहे हैं।