नई दिल्ली SBI Facility: अगर आपका खाता देश के सबसे बड़ी बैंक SBI में है। तो ये खबर आपके लिए बेहद खास हो सकती है। SBI खाताधारक इस समय इंटरनेट बैंकिग और काफी सारी सेवाओं का लाभ उठाते हैं। तो आपको चेक पेमेंट की सुविधा को रोकने की सहुलियत भी मिलती है। दरअसल ये सुविधा ऑनलाइन मिलेगी। आपको इस प्रोसेस को पूरा करने के लिए आपके पास रजिस्टर्ड नंबर की जरुरत होगी। आपके इस नंबर पर एक OTP जनरेट होगा। इसके बाद आपको इस प्रोसेस को पूरा करने होगा। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि हमें काफी वजह से चेक को रद्द करना होता है। ऐसे में चेक पेमेंट को रोकने के लिए प्रोसेस को पूरा करना होगा।
इसे भी पढ़ें- Kajal Raghwani के साथ Pawan singh ने कर दी ऐसी हरकत की मच गया हड़कंप, देखें वीडियो
ऑनलाइन चेक पेमेंट को कैसे रोकें
- इसके लिए आपको सबसे पहले SBI की onlinesbi.com वेबसाइट पर जाकर अपने नेट बैंकिग की क्रेडेंशियल के द्वारा लॉगइन करें।
- इसके बाद आपको OTP और कैप्चा भरना होगा।
- इसके बाद होम पेज पर रिक्वेस्ट और इंक्वायरी के टैब को क्लिक करें।
- इसके बाद मेन्यू पर स्टॉप पेमेंट के टैब को क्लिक करना है।
- यहां पर आपको चेक नंबर और एंड चेक नंबर जैसी काफी जानकारी को भरना होगा।
- इसके बाद आपको चेक टाइप सिलेक्ट करने के बाद ड्रॉप मेन्यू में चेक स्टॉप करने का कारण बताना होगा।
- यहां पर आपको बैंक के नियम और शर्तों पढ़कर सबमिट करना होगा।
इसे भी पढ़ें- भारत के इन मशहूर Cricketers ने क्रिकेट को छोड़ चुनी एक्टिंग, आज अपने लुक से कमा रखे लाखों
YONO App से चेक पेमेंट को कैसे रोकें
- SBI के द्वारा YONO App दिया गया है आप इसके द्वारा चेक पेमेंट को रोक सकते हैं।
- आपको पहले मेन मेन्यू में सर्विस रिक्वेस्ट को सेलेक्ट करना होगा।
- इसमें आपको चेक बॉक्स के ऑप्शन में स्टॉप चेक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको जरुरत के हिसाब से सिंगल चेक या फिर मल्टीपल चेक में से एक ऑप्शन को सिलेक्ट करना होगा।
- इसके बाद आपको खाता नंबर, चेक टाइप सिलेंक्ट करने के बाद ड्रॉप डाउन मेन्यू में चेक स्टॉप करने का कारण भरना होगा।
- इसके बाद आपको नेक्स्ट पर क्लि करना है और मोबाइल नंबर डालना है जो कि बैंक में भरना हो।
- अब दिए गए OTP को डालना है और सबमिट पर क्लिक करना है।
- इसमें कितना लगेगा चार्ज
स्टॉप चेक पेमेंट पर आपको 100 रुपये प्लस GST का चार्ज देना होगा। यदि चेक में अधिक से अधिक रकम दी गई है तब आपको 500 रुपये प्लस GST का चार्ज देना होगा।