नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्टी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और मशहूर एक्ट्रेस काजल राघवानी की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। निरहुआ और काजल राघवानी के गाने आये दिन सोशल मीडिया पर तबाही मचाते रहते हैं।
निरहुआ और काजल राघवानी ने फिल्मी सफर में एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। इनकी जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। इसी बीच काजल राघवानी (Kajal Raghwani) और निरहुआ (Nirahua) का एक बेहद ही रोमांटिक गाना यूट्यूब पर वायरल हो रहा है।
भोजपुरी गाना ‘Chumma Deke Jaan’ एक बार फिर से इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। इस गाने के वीडियो में निरहुआ और काजल राघवानी का देसी लुक देखने को मिल रहा है। दोनों हरियाली के बीचों बीच एक दूजे के साथ रोमांटिक होते हुए नजर आ रहे हैं।
गाने में दोनों की केमिस्ट्री को बहुत ही ज्यादा पसंद किया जा रहा है। काजल राघवानी हरे कलर की साड़ी में बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। वीडियो में निरहुआ एक्ट्रेस को खुलेआम किस करते हुए दिख रहे हैं।
दोनों ऑनस्क्रीन पति और पत्नी एक दूजे के साथ खूब ठुमके लगाते हुए दिख रहे हैं। निरहुआ और काजल राघवानी से फैंस के लिए नजरे हटाना भी काफी ही ज्यादा मुश्किल हो गया है।
आपको बता दें कि इस गाने को Amit Patel और Kiran Sahni ने आवाज दी है, जबकि गाने के बोल Vinay Nirmal ने लिखा है। गाने को संगीत से सजाया है Om Jha ने। ये गाना भोजपुरी फिल्म ‘मेरे हसबैंड की शादी’ (Mere Husband Ki Shadi) का है।
फिल्म में दिनेश लाल यादव, आम्रपाली और काजल राघवानी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आये हैं। फिल्म के निर्माता Jayant Ghosh और Riya Ghosh हैं। गाने को DRJ Records Bhojpuri नाम के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।
गाने को खबर लिखें जाने तक 344,969 से अधिक बार देखा जा चुका है। गाने को 26 अक्टूबर 2023 को उपलोड किया गया था। फिल्म में निरहुआ एक ही घर में दो बीबी आम्रपाली दूबे और काजल राघवानी के बीच फंसे हुए नजर आ रहे हैं।
फिल्म की कहानी बेहद ही ज्यादा दिलचस्प है। एक बार फिर से फिल्मी पर्दे पर निरहुआ, आम्रपाली और काजल राघवानी की तिकड़ी एक बार फिर से देखने को मिली है।