नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा की सुपर रोमांटिक जोड़ियों में से एक काजल राघवानी (Kajal raghwani) – खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नाम सबसे ऊपर लिया जाता है। इस जोड़ी ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी हिट मानी जाती है।
काजल राघवानी- खेसारी लाल यादव की जोड़ी ने एक से बढ़कर एक भोजपुरी फिल्में दी हैं। दोनों ने अभी तक पर्दे पर खूब रोमांस किया है। इस जोड़ी के रियल लाइफ रोमांस को लेकर भी खूब चर्चा हुआ है। ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे।
हालांकि, इस समय काजल राघवानी और खेसारी लाल का एक पुराना गाना ‘छतरी जल्दी लगावा ना’ (Chhatari Jaldi Lagawa) यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। इस गाने के वीडियो में दोनों बारिश में रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
यह गाना फिल्म ‘इंतकाम’ का है। फिल्म से रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। ‘वेब म्यूजिक भोजपुरी’ चैनल पर गाना ‘छतरी जल्दी लगावा ना’ को अपलोड किया गया है। खबर लिखे जाने तक 47 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।
इस गाने ने एक बार फिर से सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा दिया है। गाने को आवाज Khesari Lal और Indu Sonali ने एक साथ मिलकर दिया है। गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं, जबकि अविनाश झा ‘घुंघरू जी’ ने संगीत दिया है।
गाने में देखा जा सकता है कि दोनों रोमांस की सभी हदें पार करते हुए दिख रहे हैं। ‘छतरी जल्दी लगावा’ गाना, बारिश की रिमझिम फुहार के बीच फिल्माया गया है। भीगी साड़ी में लिपटी काजल राघवानी बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं।
काजल राघवानी साड़ी का पल्लू गिराकर खेसारी लाल को अपनी तरफ आकर्षित करती हुईं दिख रही हैं। दोनों का रोमांस वीडियो फैंस के पसीने छुड़ा रहा है। इनके रोमांस को देख कोई भी रोमांटिक हो उठेगा।
काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव को आज के समय में किसी पहचान की जरुरत नहीं है। दोनों की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोविंग हैं। दोनों के गाने आये दिन इंटरनेट पर वायरल होते हुए देखने को मिल ही जाते हैं।