Bhojpuri hot : भोजपुरी इंडस्ट्री के उभरते हुए कलाकार अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) इन दिनों तेजी से बढ़ता हुआ नाम है। ऐसे में इन दिनों सोशल मीडिया पर अरविंद अकेला कल्लू का एक गाना काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने के बारे में बात करें तो इस गाने में अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) के साथ भोजपुरी की सुपर हॉट खूबसूरत अभिनेत्री काजल राघवानी (Kajal Raghwani,) भी नजर आ रही हैं।
काजल राघवानी और अरविंद अकेला (Arvind Akela Kallu) वीडियो में एक दूसरे के साथ जबरदस्त तरीके से रोमांस करते हुए देखे जा सकते हैं। इन दोनों का शानदार रोमांटिक डांस लोगों को काफी पसंद आ रहा है। यह गाना और इसके अंदर का रोमांस लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि लोग इस गाने को बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं। अरविंद अकेला कल्लू और काजल राघवानी (Kajal Raghwani,) का जो गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उस गाने का नाम है ढीला हो जाएगा पलंग का नट।
https://www.youtube.com/watch?v=4FiftgHonxE
गाना अब लोगों के दिमाग पर चढ़ चुका है। इस गाने के बारे में बात करें तो यह गाना अरविंद अकेला कल्लू की फिल्म से ही लिया गया है। इस फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में बात करें तो इस फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू काजल राघवानी ने मुख्य किरदार निभाए है।
इस गाने को खुद अरविंद अकेला कल्लू ने गाया है। इस गाने का म्यूजिक और लिरिक्स श्याम देहाती ने तैयार किया है। इस गाने को अब तक 45 लाख लोगों द्वारा देखा जा चुका है। साथ ही हजारों की संख्या में लोगों ने इस गाने को लाइक किया है। इस गाने में डांस कोरियोग्राफी राममूर्ति का है।
गौरतलब है कि अरविंद अकेला कल्लू इन दिनों भोजपुरी सिनेमा में राज कर रहे हैं। उनकी दीवानगी बढ़ती ही जा रही है। अरविंद अकेला कल्लू इन दिनों अपनी कई फिल्मों और गानों की सफलता का जश्न मनाने में लगे हुए हैं और उनके पास एक के बाद एक कई प्रोजेक्ट आ रहे हैं।