Janhvi Kapoor और ईशान खट्टर का 2 घंटे से ज्यादा समय तक चला कार के अंदर इंटिमेट सीन! उडाये सबके होश

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। बॉलीवुड की हसीनाएं वेब सीरीज हो या फिर फिल्में अपनी बोल्डनेस से जमकर धमाल मचा देती हैं। दिग्गज अदाकारा श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर को आज के समय में किसी पहचान की जरुरत नहीं है। एक्ट्रेस ने फिल्म ‘धड़क’ से बॅालीवुड में डेब्यू किया था।

इस फिल्म में शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर के साथ नजर आई थी। जाह्नवी हमेशा ही किसी ना किसी वजह से खबरों में बनी ही रहती हैं। जाह्नवी इंस्टाग्राम पर आये दिन अपनी अदाएं बिखेरती नजर आ रही हैं। फिल्म ‘धड़क’ में एक्ट्रेस की दमदार एक्टिंग को देखने के बाद उनकी लोगों ने खूब जमकर तारीफ की थी।

ऐसा कहा जाता था कि फिल्म के को-स्टार्स सेट के पीछे भी काफी अच्छे दोस्त हैं, फिल्म रिलीज होने के बाद दोनों को अक्सर ही साथ घूमते-फिरते स्पॉट किया जाता था। लेकिन, हैरान करने वाली बात यह है कि पहली ही फिल्म में जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर ने कार में इंटिमेट सीन शूट किया था, जो काफी ही ज्यादा चर्चाओं में रहा था।

‘मुंबई मिरर’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर ने इस इंटिमेट बोल्ड सीन को शूट करने के लिए ढाई घंटे तक कार में थे। खबर के मुताबिक, दोनों ने इस कार सीन को सुबह के 5 बजे तक शूट किया था, तब जाकर पूरा हुआ था।

उस समय ऐसी खबरें चल रही थी कि दोनों एक दूजे को डेट कर रहे हैं, हालांकि इन्होंने इस बात से इंकार कर दिया था। फिल्म में दोनों के बीच की मजेदार केमिस्ट्री देखने को मिली थी। बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपने फैंस को कभी भी निराश नहीं करती हैं, हमेशा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कोई ना कोई फोटोपज और वीडियो शेयर करती ही रहती हैं।

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) बड़े पर्दे पर जल्द ही धमाकेदार एंट्री करने वाली हैं। मिली के बाद से ही जाह्नवी को सिनेमाघरों में नहीं देखा गया है। हालांकि, गुडलक जैरी और बवाल के साथ वह ओटीटी पर धमाल मचा रही थी। एक्ट्रेस साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) के साथ आगामी फिल्म ‘देवरा पार्ट 1’ (Devara Part 1) से तेलुगु सिनेमा में कदम रखने वाली है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App