नई दिल्ली। बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं, उन्हें लेकर तमाम तरह की खबरें सामने आ रही है। सलमान खान की सुपरहिट फिल्में और उनका अनोखा अंदाज और उनकी बुलंद आवाज के लोग फैन हैं। सलमान खान आज अपने आप में ही एक महान हस्ती हैं। सलमान ने अपने कैरियर की शुरुआत 1988 में ‘बीवी हो तो ऐसी’ फिल्म में सहायक के रूप में की थी। वहीं, 1989 में ‘मैंने प्यार किया’ में एक एक अहम भूमिका निभाते हुए नजर आये थे। इस फिल्म के बाद लोग उन्हें काफी ज्यादा पसंद करने लगे। हालांकि कुछ शुरुआती दिनों में उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा था।
लेकिन धीरे-धीरे उनका कैरियर बुलंदियों पार करते आसमान को छूने लगा। सलमान खान का कई एक्ट्रेस के साथ नाम चुका है। सुपरस्टार सलमान खान का नाम अदाकारा ऐश्वर्या राय से लेकर कटरीना कैफ सहित कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। खबर है कि सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों एक्ट्रेस पूजा हेगड़े को डेट कर रहे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद बॉलीवुड इंडस्टी में हलचल मचा गई है।
शाहीन जाफरी
सुपरस्टार सलमान खान की सबसे पहली गर्लफ्रेंड शाहीन जाफरी का नाम आता है। वो अभिनेत्री कियारा आडवाणी की मौसी है। खबरों की मानें तो सलमान खान शाहीन जाफरी को डेट कर चुके हैं।
संगीता बिजलानी
अभिनेत्री संगीता बिजलनी के साथ भी सलमान खान का गहरा रिश्ता था। लेकिन कुछ ही समय बाद उनका का ब्रेकअप हो गया था।
ऐश्वर्या राय
वहीं, ऐश्वर्या राय के साथ सलमान खान का एक गहरा रिश्ता तब बना जब संजय लीला भंसाली कि “हम दिल दे चुके सनम” फिल्म में ऐश्वर्या राय और सलमान एक दूसरे के साथ काम किया। जिसके बाद उनकी नजदीकियां काफी बढ गई वह शादी के बंधन ही वाले थे तभी इससे उनका रिश्ता हमेशा के लिए टूट गया।
कैटरीना कैफ
वहीं, ऐश्वर्या राय के बाद उनका नाम कैटरीना कैफ के साथ जोड़ा गया। एक रिपोर्ट के मुताबिक कई दिनों तक इन्होंने एक दूसरे को डेट किया। लेकिन इन्होंने कभी खुलकर मीडिया के सामने कोई ब्यान नहीं दिया।
पूजा हेगड़े
वहीं, अब उनका नाम पूजा हेगड़े के साथ जोड़ा जा रहा है। पूजा हेगड़े साउथ की अभिनेत्री है, जो आजकल मुंबई में अपनी आने वाली हिंदी फिल्म सर्कस में बिजी हैं। सोशल मीडिया पर पूजा और सलमान को लेकर काफी बातें चल रही है।