नई दिल्ली : बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान ( Salman Khan ) आखिर कब करेंगे शादी? यह सवाल हर बार सलमान खान से पूछा जाता है आप शादी कब करोगे। लेकिन आज तक किसी के पास इस सवाल का जवाब नहीं है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि सलमान खान की शादी होने वाली थी? सलमान खान की शादी की डेट भी फिक्स हो गई थी। यहां तक कि सलमान खान की शादी के कार्ड भी छप चुके थे। लेकिन बुरी खबर सामने आई कि रिश्ता टूट गया। जानिए किसके साथ हो रही थी सलमान खान की शादी।
सलमान खान की शादी उनकी गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani) के साथ होने वाली थीं। शादी की डेट 27 मई 1994 थी। शादी के कार्ड्स भी छप गए थे। हालांकि, यह शादी एक वजह से नहीं हो पाई थीं। ख़बरों की मानें तो संगीता बिजलानी को सलमान खान पर कुछ शक था। वजह से शादी नहीं हुई। इस शक में संगीता बिजलानी ने सलमान खान पर नज़र रखना शुरू किया था। वही संगीता को पता चल गया था कि सलमान खान उन्हें धोखा दे रहे हैं। यह बात संगीता बिजलानी को इस कदर बुरी लगी कि सब तैयारियां होने के बावजूद उन्होंने सलमान खान के साथ होने जा रही अपनी शादी को तोड़ दी थीं।
सलमान खान से शादी टूटने के बाद संगीता बिजलानी की लाइफ में इंडियन क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin) की एंट्री हुईं थी। संगीता से मोहम्मद अजहरुद्दीन की मुलाकात एक शूटिंग के दौरान हुईं थी। जिसके बाद वह एक दूसरे के अच्छे दोस्त बने, फिर दोनों एक दूसरे को डेट करने लग गए। डेट के बाद इन्होंने शादी कर ली थी। शादी के 14 साल बाद 2010 में इनका तलाक हो गया था।
यहां भी जरूर पढ़े : Ration Card: राशन कार्ड धारकों की होगी बल्ले-बल्ले, सरकार ने फ्री राशन को लेकर लिया ये बड़ा फैसला
यहां भी जरूर पढ़े : राशन कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर, अब गल्ला के साथ मिलेंगे 5 LED बल्ब, जल्दी जानें कैसे?