Bhojpuri hot song : सोशल मीडिया और इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी गाने और फिल्मों का क्रेज दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। भोजपुरी गानों के प्रति लोगों की दीवानगी अब एक अलग ही स्तर पर जा पहुंची हैं। लोग आजकल पुराने-पुराने गाने निकालकर भी सुनने लगे हैं। अब इसी कड़ी में इंटरनेट की दुनिया पर भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार कहे जाने वाले अभिनेता पवन सिंह (Pawan Singh) का एक गाना तेजी से वायरल हो रहा है।
यह गाना शेयर भी किया जा रहा है। सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का जो गाना इंटरनेट की दुनिया में वायरल हो रहा है उस गाने का नाम है देहाती मरदा। यह गाना पवन सिंह (Pawan Singh) के एल्बम देहाती मर्दा से लिया गया है। गाने को खुद पवन सिंह ने गाया है। जबरदस्त गाने में पवन सिंह के साथ अभिनेत्री हर्षिका पूनच्चा (Harshika Poonacha) भी नजर आ रही है।
इस गाने के अंदर हर्षिका पूनच्चा (Harshika Poonacha) और पवन सिंह का जबरदस्त हॉट अंदाज देखने को मिलता है। दोनों ने अपने बेडरूम में बहुत गजब तरीके से रोमांस किया है। हर्षिका और पवन सिंह के इस गाने को अब तक 70 लाख लोगों द्वारा देखा जा चुका है और हजारों की संख्या में लोगों ने इस गाने को लाइक किया है।
इस गाने को वर्ष 2020 में सीवी फिल्म नाम के म्यूजिक चैनल पर अपलोड किया गया था। भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह के बारे में बात करें तो वह लगभग पिछले दो दशक से ज्यादा समय से भोजपुरी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और बड़े बड़े निर्माताओं के साथ काम कर चुके हैं।
वैसे तो पवन सिंह के अमूमन गाने अक्षरा सिंह के साथ ही हैं। अक्षरा सिंह के साथ उनको लोगों की जोड़ी अच्छी लगती है। लेकिन जब से इन दोनों के बीच विवाद हुआ है यह दोनों एक साथ नहीं नजर आते हैं। इसके अलावा दोनों साथ में काम नहीं करते हैं।