नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति कारोबारी राज कुंद्रा (Raj Kundra) अश्लील फिल्म बनाने और बेचने के मामले में कई दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। उनके साथ ही बोल्ड एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ (Gehana Vasisth) भी लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ (Gehana Vasisth) वही है जिनपर ब्लू फिल्म में काम करने का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस कई बार उनसे इस बारे में पूछताछ कर चुकी है।
अब खबर आ रही है कि एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ (Gehana Vasisth) ने शादी कर ली हैं। गहना को फैजान अंसारी के रूप में अपने जीवन का सच्चा प्यार मिल चुका है। दोनों ने शादी भी कर ली है, जिसकी तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गई हैं। इन्होने अब तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है।
View this post on Instagram
रिपोर्ट्स की मानें तो, गहना ने इस्लामिक रीति-रिवाज से फैजान से शादी की है। गहना के पति फैजान अंसारी एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्टर हैं। गहना लगातार सोशल मीडिया पर राज कुंद्रा के सपोर्ट में पोस्ट डालती रही है। गहना मुंबई पुलिस पर भी आरोप लगा चुकी है कि उन्हें परेशान किया जा रहा हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, गहना ने राज कुंद्रा के एप के लिए बनाई गई तीन फिल्मों में काम किया।
आपको बता दें कि गहना मिस एशिया बिकनी का ताज जीत चुकी है। गहना वशिष्ठ का विवादों से पुराना नाता है। इससे पहले भी वह कई बार सुर्खियों का हिस्सा रही हैं। गहना की पहचान एडल्ट फिल्म एक्ट्रेस के रूप में ही रही हैं। गहना ने विज्ञापनों, हिंदी और तेलुगु सिनेमा में काफी काम किया है।
इसके अलावा उन्होंने स्टार प्लस के सीरियल ‘बहनें’ में भी काम किया था। अभिनेत्री गहना वशिष्ठ अब तक करीब 70-80 ऐड में एक्टिंग कर चुकी हैं। गहना साउथ की 30 फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।