इल्‍विश यादव को जेल, पार्टी में सांप और जहर देने का आरोप, एक्स-गर्लफ्रेंड Kirti Mehra ने कहीं इतनी बड़ी बात

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। पॉपुलर यूट्यूबर इल्‍विश यादव (elvish yadav) पिछले कुछ समय से विवादों में घिरे हुए हैं। रविवार को उन्हें पार्टी में मारपीट और सांप मुहैया कराने के आरोपों के बीच गिरफ्तार कर लिया गया। एल्विश फिलहाल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। हाल ही में यूट्यूबर की पूर्व प्रेमिका कीर्ति मेहरा (kirti mehra) ने उन्हें समर्थन दिया है।

सालों पुराना रिश्ता, मुश्किलों में साथ

इल्‍विश यादव और कीर्ति मेहरा कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करते थे। हालांकि कुछ साल पहले ही दोनों अलग हो गए थे। लेकिन, कई मौकों पर कीर्ति को इल्‍विश का साथ देते हुए देखा गया है।

यहां तक कि जब यूट्यूबर ‘बिग बॉस’ में थे, तब भी कीर्ति ने उनका पूरा समर्थन किया था। अब यूट्यूबर के जेल जाने के बाद कीर्ति मेहरा ने सोशल मीडिया पर एक संदिग्ध पोस्ट शेयर की है।

क्या एक्स-बॉयफ्रेंड को हिम्मत दे रहीं कीर्ति?

कीर्ति मेहरा जानी-मानी यूट्यूबर और फैशन इंफ्लुएंसर हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में, इल्‍विश यादव के जेल जाने के बीच कीर्ति ने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसे देखकर लोग कयास लगा रहे हैं कि वह अपने पूर्व प्रेमी को हिम्मत दे रही हैं। कीर्ति ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक कोट शेयर किया है, जिसमें लिखा है, “गीता में लिखा है – कमजोर आपका समय होता है, आप नहीं।”

इन आरोपों को लगातार नकारते रहे एल्विश

कुछ समय से इल्‍विश यादव पर पार्टी में सांप और उनका जहर पहुंचाने का आरोप लग रहा है। यूट्यूबर ने सोशल मीडिया पर कई बार इन आरोपों को खारिज किया और कहा कि लोग उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

हालांकि, रविवार को एल्विश को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें तुरंत 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि एल्विश के खिलाफ कई सबूत मिले हैं।

बिग बॉस के इतिहास के पहले वाइल्ड कार्ड विजेता

आपको बता दें कि इल्‍विश यादव ‘बिग बॉस’ के इतिहास के पहले ऐसे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट हैं, जिन्होंने सलमान खान का ये शो जीता है। वह ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ के विजेता रहे हैं।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App