नई दिल्ली : बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता जितेंद्र (Jitendra )और उनकी पत्नी शोभा कपूर (Shobha Kapoor) की एक बेटी है जो इन दिनों टीवी पर राज करती है। हम बात कर रहे हैं टीवी क्वीन एकता कपूर (Ekta kapoor) के बारे में। एकता कपूर (Ekta kapoor)ने अपने करियर में सफलता की उन बुलंदियों को छुआ है जहां पहुंचना हर किसी का सपना ही होता है। एकता कपूर छोटी सी उम्र से ही टीवी पर काम कर रही है। एकता कपूर अब तक अपने सीरियल से कई अभिनेता और अभिनेत्रियों का करियर बना चुकी है।
एकता कपूर (Ekta kapoor) आज अपना 48 वा जन्मदिन मना रही है। इस मौके पर देश और दुनिया से उनके फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। एकता कपूर के बारे में बात करें तो आज टीवी की दुनिया में वह बड़ा नाम है।
View this post on Instagram
एकता कपूर ने टीवी पर अपने करियर की शुरुआत 15 साल की उम्र में विज्ञापन और फीचर फिल्म निर्माता कैलाश सुरेंद्रनाथ के साथ की थी। खबरों की माने तो एकता कपूर को बचपन से ही फिल्म निर्माण करने में काफी दिलचस्पी थी। एकता कपूर ने आज से 27 साल पहले टीवी सीरियल मानो या ना मानो से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाना शुरू की थी।
एकता कपूर का पहला सीरियल ही लोगों को खूब पसंद आया। उस समय एकता कपूर की उम्र महज 19 साल थी। इसके बाद उन्होंने हम पांच नाम का सीरियल बनाया। इस सीरियल ने जिस तरह की सफलता पाई वह वाकई अचंभित करने वाला था। इसके बाद तो एकता कपूर के करियर को पंख लग गए और वह सातवें आसमान पर पहुंच गई। अपार सफलता पाने वाली एकता कपूर भी ज्योतिष विज्ञान पर बहुत ज्यादा विश्वास करती है। उनका मानना है कि K शब्द उनके लिए काफी लकी है। इसी वजह से उनके अधिकतर सीरियल के नाम K से ही शुरू होते हैं।
टीवी में सफलता पाने के बाद एकता कपूर ने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा और फिल्में प्रोड्यूस करना शुरू की। एक बार एक इंटरव्यू के दौरान एकता कपूर ने अपनी शादी को लेकर बात की और बताया कि उनके पिता जितेंद्र ने उनसे कहा था कि या तो तुम शादी कर लो या काम करो। इसके बाद दिग्गज निर्माता डायरेक्टर ने अपने करियर को चुना और शादी नहीं की।