नई दिल्ली: अक्सर आपने देखा होगा लोगों के चेहरे का रंग उनके हाथों से अलग नजर आता है। क्योंकि अपने चेहरे पर ख्याल तो रख लेते हैं लेकिन अपने हाथों को भूल जाते हैं। खासतौर से वह लोग जिनको धूप में जाना पड़ता है वह इससे परेशान हो जाते हैं। जिससे हम महंगे महंगे प्रोडक्ट्स खरीदने लग जाते हैं, लेकिन कोई लाभ प्राप्त नहीं होता। इसलिए आज इस लेख के जरिए हम आपके लिए कुछ घरेलू नुस्खे लाए हैं, जिनकी मदद से आप अपने हाथों की रंगत को सुधार सकते हैं। आइए जानते है ऐसी क्या चीजे है जिससे आपको आपकी इस परेशानी से छुटकारा मिल सकता है।
पहला उपाय
स्क्रबिंग जितनी हमारे चेहरे के लिए आवश्यक होती है उतनी ही जरूरी हमारे शरीर के दूसरे अंगों के लिए भी जरूरी होती है। इसकी मदद से हमारे शरीर की सारी डेड स्किन साफ हो पाती है। आप अपने हाथों के लिए घर पर ही स्क्रब बना सकते हैं। आपको सबसे पहले चावल का आटा लेना है और उसमें हल्की सी हल्दी डालना है। इसके बाद इसमें बेसन और शहद को डाल कर इसे अच्छे तरह मिक्स कर लेना है। अब हल्के हाथ से इसे अपने हाथों पर लगाना है और करीब 7 मिनट तक सर्कुलर मोशन में मसाज करना है। जिसके बाद आपको इसे नॉर्मल वाटर से धो लेना है।
दूसरा उपाय
अपने हाथों की रंगत को दुबारा पाने के लिए आपको संतरे के छिलके का पाउडर लेना है और उसमें चंदन का पाउडर मिला लेना है। इस दोनो को अच्छी तरह मिला कर इसका एक पेस्ट बना लेना है। अब इसमें टमाटर का पल्प मिलाए और अपने पूरे हाथो पर लगाते हुए स्क्रब करें। जिसके बाद नॉर्मल वाटर से वॉश कर लें।
कुछ ज़रूरी बातें
हमेशा ध्यान रखे जब भी आप स्क्रबिंग करें उसके बाद अपने हाथों को मॉश्चराइज करना ना भूलें। जिससे आपको ड्राइनेस की परेशानी नहीं होगी।
ज्यादातर लोग सनस्क्रीन को चेहरे पर तो लगा लेते है लेकिन अपने हाथों पर लगाना भूल जाते है, इसीलिए जब भी बाहर निकले तो ध्यान रखे चेहरे के साथ अपने हाथों पर भी सनस्क्रीन लगाना न भूलें। इससे आप टैनिंग से बचे रहेंगे।
धूप में निकलने से पहले आप अपने हाथों को कपड़े की मदद से ढक ले या कॉटन के ग्लव्स भी पहन सकते है।