नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी आज भारत के घर-घर में पहचानी जाती है। दिशा पाटनी अपनी हॉट अदाओं और हद से ज्यादा बोल्ड फोटो शूट के लिए जानी जाती है। दिशा पाटनी अमूमन हर फिल्म में अपने किसी न किसी आइटम डांस की वजह से चर्चा में आ जाती है। दिशा पाटनी अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी बोल्ड अदाओं के लिए जानी जाती है। सोशल मीडिया पर उनकी फिल्मों से ज्यादा उनकी तस्वीरों की चर्चा होती है। दिशा पाटनी न सिर्फ बोल्ड और फिट है बल्कि बहुत खूबसूरत भी है।
गौरतलब है कि इन दिनों दिशा पाटनी का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दिशा पाटनी कैमरे पर और फोटो में जितनी फिट नजर आती हैं। इस फिटनेस को पाने के लिए उन्हें काफी मशक्कत और मेहनत करनी पड़ती है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि यह वीडियो दिशा पाटनी की जिम में शूट किया गया है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि दिशा किक प्रैक्टिस कर रही है। दिशा अपने पैरों से अपने कोच के हाथों पर दनादन किक मार रही है। उनकी स्पीड देख कर और मूव्स देखकर हर कोई हैरान रह गया है। वीडियो देखकर दिशा की फिटनेस का अंदाजा लगाया जा सकता है।
View this post on Instagram
हर कोई इस वीडियो को देख रहा है और उनका दीवाना बन रहा है। गौरतलब है कि अभिनेत्री दिशा पाटनी ने भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी की जीवनी पर आधारित फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में दिशा ने महेंद्र सिंह धोनी की गर्लफ्रेंड प्रियंका का किरदार निभाया था। छोटे से किरदार से ही दिशा ने एक अमिट पहचान छोड़ दी थी। उसके बाद वह कई अन्य फिल्मों में भी नजर आई। बता दें कि दिशा पाटनी टाइगर श्रॉफ के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में रही थी। दिशा पाटनी का कुछ समय पहले ही टाइगर श्रॉफ के साथ ब्रेकअप हो चुका है और दोनों के रास्ते अलग हो चुके हैं।