नई दिल्ली : भोजपुरी इंडस्ट्री इन दोनों काफी नाम कमा रही है। भोजपुरी इंडस्ट्री काफी तेजी से आगे बढ़ रही है। आज भोजपुरी इंडस्ट्री सिर्फ यूपी-बिहार तक सीमित नहीं है। आज देश और दुनिया के लोग भोजपुरी इंडस्ट्री को जानते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर होने का सबसे बड़ा कारण है वहां के स्टार्स और उनका एक अपना अलग अंदाज। आज के समय में भोजपुरी इंडस्ट्री में कोई सबसे बड़ा कलाकार है , तो वह है दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh lal yadav) और आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) । दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी इंडस्ट्री को एक नए मुकाम पर ले जाकर स्थापित कर दिया है।
https://www.youtube.com/watch?v=Qd4GCBkXjA8
दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh lal yadav) और आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) के बारे में बात करें तो यह जोड़ी अमूमन हर फिल्म में साथ नजर आती है। निरहुआ और आम्रपाली किसी भी फिल्म और गाने को हिट करा देते हैं। इतना ही नहीं दर्शकों में भी इन दोनों को लेकर काफी क्रेज है। हर कोई इन्हे साथ देखना चाहता है। इन दोनों के फैंस की संख्या भी काफी ज्यादा है। जब भी ये किसी फिल्म में या गाने में आते हैं तो धमाल मचा देते हैं। देखते ही देखते इनका गाना सोशल मीडिया और यूट्यूब पर फ्रेंड करने लगता है।
अब ऐसे में इन दिनों निरहुआ और आम्रपाली दुबे का एक और गाना इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली एक दूसरे के साथ जबरदस्त तरीके से रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके फैन भी इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि आम्रपाली दुबे ने अपने करियर की शुरुआत निरहुआ के साथ ही की थी। पहली फिल्म के बाद अब तक यह दोनों तकरीबन 24 फिल्म एक साथ कर चुके हैं। कई बार इन दोनों के अफेयर की खबरे भी सामने आ चुकी हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=32QZUvJFRcw