नई दिल्ली। बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान (Salman Khan) की सुपरहिट फिल्में और उनका अनोखा अंदाज और उनकी बुलंद आवाज के लोग फैन हैं। सलमान खान आज अपने आप में ही एक महान हस्ती के रूप में सामने आते हैं। जिनको ना केवल भारत बल्कि कई विदेशों में इनको इनकी फिल्मों के जरिए जाना जाता है। सलमान ने अपने कैरियर की शुरुआत 1988 में ‘बीवी हो तो ऐसी’ फिल्म में सहायक के रूम में की थी। वहीं, 1989 में ‘मैंने प्यार किया’ में सलमान खान अहम भूमिका निभाते हुए नजर आये थे। इस फिल्म में उनके किरदार को काफी ज्यादा पसंद भी किया गया था। हालांकि कुछ शुरुआती दिनों में उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। थोड़ी कठिनाई आई लेकिन धीरे-धीरे उनका करियर बुलंदियों को छूता चला गया।
जहां एक तरफ फिल्मी दुनिया में इन्होंने बुलंदियां हासिल की है, तो वहीं निजी जिंदगी में आज भी अकेले हैं। हालांकि वह अपनी शादी व निजी जिंदगी को लेकर बहुत ज्यादा ही सुर्खियों में बने रहते हैं। सलमान खान के साथ अभी तक कई बड़ी हीरोइनों का नाम भी जोड़ा गया है। तो वहीं ऐश्वर्या राय के साथ सलमान खान का एक गहरा रिश्ता तब बना जब संजय लीला भंसाली कि ‘हम दिल दे चुके सनम’ फिल्म में ऐश्वर्या राय और सलमान एक दूसरे के साथ काम करते हुए नजर आये थे।
इस फिल्म में काम करने के दौरान ही दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था और दोनों ही एक दूजे एक बेहद ही करीब आ गए थे। खबरों की मानें तो जब सलमान खान सोफी अली के साथ रिश्ते में थे, तभी उन्होंने ऐश्वर्या को डेट करना शुरू कर दिया था। इस बात का खुलासा खुद सोफी अली ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। सलमान ने सोमी से अपने सारे रिश्ते तोड़ दिए थे और ऐश्वर्या को डेट करना शुरू कर दिया था। जिसके बाद सोमी मियामी लौट गई जहां से वह खासतौर पर सलमान के साथ रहने और अपना घर बसाने आई थी।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐश्वर्या और सलमान का रिश्ता लगभग डेढ़ साल के भीतर ही खत्म हो गया था। खबरों की मानें तो सलमान ऐश्वर्या से शादी करने के लिए इतने बेकाबू थे कि उन्हें अपने पुराने रिश्तों को भी भूलने में कोई आपत्ति नही थी। या यूं कहे की वह ऐश्वर्या के दीवाने हो चुके थे जिसके बाद उन्होंने उनसे शादी करने का भी फैसला किया था। लेकिन किसी मिसअंडरस्टैंडिंग या किसी गलती की वजह से उनका रिश्ता टूट गया था, जिसके बाद उनके कई हीरोइनों के साथ शादी होने की खबरें तो आई लेकिन 56 साल के होने के बाद भी वाह सिंगल ही रह गए। कहां जाता है कि सलमान खान ऐश्वर्या संग मारपीट करते थे। इसी वजह से ऐश्वर्या ने उनसे अलग होने का फैसला किया था।