MS Dhoni’s Girlfriend Priyanka Jha : भारत के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी भले ही क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन अब भी उनके फैंस उन्हें याद करते रहते हैं। धोनी सोशल मीडिया में बहुत ज्यादा एक्टिव नहीं है पर उनकी वाइफ साक्षी उनकी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती है। फैंस को हमेशा इस बात के लिए भी लालायित होते हुए देखा गया कि धोनी की निजी जीवन में क्या चल रहा है, इसलिए एम एस धोनी के ऊपर एक के फिल्म भी बनाई गई थी जिसमें धोनी का किरदार सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था।
यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इस फिल्म में शादी से पहले धोनी की एक प्रेमिका का भी जिक्र किया गया था, आज हम उसी के बारे में आपको सारी जानकारी बताने वाले हैं।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
https://www.instagram.com/p/CUcrBeovW_Q/?igshid=YmMyMTA2M2Y=
भारत के सबसे सफल कप्तान जिन्होंने टेस्ट, टी20 और वनडे तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया को नंबर 1 बनाया था और आईसीसी की सभी ट्रॉफी को अपने नाम किया था, वह कप्तान महेंद्र सिंह धोनी है। उन्होंने शादी साक्षी रावत से की हुई है दोनों की एक बेटी भी है जिनका नाम जीवा है, पर आपको यह बात तो पता ही होगी कि साक्षी से शादी के पहले धोनी की एक गर्लफ्रेंड थी जिसका नाम प्रियंका झा था और खबर तो यह भी थी कि धोनी बहुत जल्द उनसे शादी करने वाले थे।
https://www.instagram.com/p/CJvA2R3n3wc/?igshid=YmMyMTA2M2Y=
पर दोनों की यह प्रेम कहानी कभी पूरी नहीं हो सकी क्योंकि जब धोनी टीम इंडिया के साथ विदेशी दौरे पर गए हुए थे उसी वक्त प्रियंका झा का एक भयावह कार एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें उनकी मौत हो गई थी। इस एक्सीडेंट के बाद धोनी काफी ज्यादा डिप्रेशन में भी चले गए थे कई लोगों को लगने लगा था कि धोनी क्रिकेट छोड़ देंगे पर धोनी ने हार नहीं मानी और वह बाद में टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान बने।
https://www.instagram.com/p/BjSyjBfnmma/?igshid=YmMyMTA2M2Y=
धोनी की प्रेमिका प्रियंका झा का किरदार फिल्म में दिशा पटानी ने निभाया था और उसमें भी दिखाया गया है कि किस तरह प्रियंका का एक्सीडेंट होता है और वह उसी दौरान दम तोड़ देती है। इस बात से धोनी बहुत बड़ा झटका भी लगता है।
https://www.instagram.com/p/BWxFy1hHbzz/?igshid=YmMyMTA2M2Y=