नई दिल्ली। बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने बीते दिनों यानी 5 जनवरी को अपना 38 वां जन्मदिन मनाया है। दीपिका को आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।
दीपिका पादुकोण को अपनी फिल्में हिट करवाने के लिए किसी मेल एक्टर की भी जरुरत नहीं पड़ती है। दीपिका ने अपनी दमदार एक्टिंग और मेहनत के दम पर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड इंडस्ट्री तक एक खास मुकाम बनाया हुआ है।
दीपिका ने बॉलीवुड इंडस्टी में SRK की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से डेब्यू किया था। दीपिका ने पहली ही फिल्म से दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास जगह बना ली थी। दीपिका पादुकोण अभी हाल ही में काफी विवाद में छाई हुईं थी।
दीपिका पादुकोण को जमकर ट्रोल भी किया गया था। अदाकारा दीपिका पादुकोण अपनी बिकिनी (Deepika Padukone Bikini Looks) तस्वीरों से कई बार इंडस्टी में तहलका मचा चुकी हैं। तो आईये अदाकारा दीपिका पादुकोण की बिकिनी अवतार पर आज एक फिर से नजर डालते हैं:-
फिल्म ‘हाउसफुल’ में दीपिका बिकिनी पहनकर अपनी सेक्सी बॉडी फ्लॉन्ट करती हुईं नजर आ चुकी हैं। इस फोटो में चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रही हैं। दीपिका इस फोटो में बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। दीपिका की क्यूट सी स्माइल पर लोग फिदा हो रहे हैं।
फिल्म ‘रेस 2’ में ग्रीन कलर की बिकिनी पहनकर दीपिका सनबाथ लेती हुईं नजर आई थी। इस फोटो में दीपिका गॉगल्स लगाए हुए नजर आ रही हैं। फिल्म में दीपिका के साथ ही सैफ अली खान, अनिल कपूर भी नजर आये थे।
फिल्म ‘कॉकटेल’ में दीपिका बीच पर रेड कलर की बिकिनी पहनकर सनबाथ लेती हुईं दिखीं थी। इस फिल्म में सैफ अली खान भी नजर आये थे। इस फिल्म में दीपिका की एक्टिंग को सबसे अधिक पसंद किया गया था।
फिल्म ‘गहराइयां’ में दीपिका पादुकोण बिकिनी पहने हुए नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में कई किसिंग सीन्स भी देखने को मिले थे।
फिल्म पठान को कैसे भूल सकते हैं, इस मूवी के गाने ‘बेशरम रंग’ में दीपिका के ऑउटफिट को लेकर काफी बवाल देखने को मिला था। इस गाने में भगवा रंग की बिकिनी पहने हुए दीपिका ने धमाल मचा दिया था। दीपिका पादुकोण को जमकर ट्रोल किया गया था।
अदाकारा दीपिका पादुकोण अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मूवी फाइटर’ में काफी बोल्ड अंदाज में नजर आने वाली है। उनके बिकिनी लुक्स ने अभी से सोशल मीडिया पर धमाल मचाना शुरू कर दिया है। फिल्म में दीपिका ब्लैक बिकिनी पहनकर एक बार फिर से इंटरनेट का तापमान बढाती हुईं नजर आएगी।