नई दिल्ली : बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे मशहूर कपल में से एक दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) दोनों ही अपनी केमेस्ट्री के लिए काफी मशहूर हैं। दोनों साथ में जहां भी जाते हैं पूरी महफिल लूट कर ले जाते हैं। दोनों का अंदाज लोगों को काफी पसंद आता है। दोनों ही पब्लिक प्लेस पर भी एक दूसरे पर खुलकर प्यार लुटाते हैं और हर वक्त एक दूसरे का सपोर्ट करते रहते हैं।
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने हमेशा ही लोगों को कपल गोल्स दिया है। दीपिका का अब एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह यह बता रही है कि उन्हें अपने पति रणवीर सिंह की कौन सी बात पसंद नहीं है। दीपिका का यह थ्रोबैक वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
इस क्लिप में दीपिका यह बताते हुए नजर आ रही है कि उन्हें रणवीर सिंह (Ranveer Singh) किस अवतार में ज्यादा पसंद है और किस में नहीं। दीपिका पादुकोण ने बताया कि उन्हें रणवीर सिंह बिना दाढ़ी के अच्छे नहीं लगते हैं। जब उनसे रेटिंग करने के लिए कहा गया तो उन्होंने अपने पति के बिना दाढ़ी वाले फोटो को 10 में से चार नंबर दिए।
इसके साथ ही यह भी कहा कि उन्हें दाढ़ी की जरूरत है। जब दाढ़ी नहीं हो तो काम नहीं चलता है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की प्रेम कहानी के बारे में बात करें तो इन दोनों की पहली बार मुलाकात फिल्म रामलीला के दौरान हुई थी।
पहली मुलाकात के बाद ही रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण पर फिसल गए थे। फिर जब फिल्म की शूटिंग शुरू हुई तो दोनों में दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई। लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दीपिका और रणवीर ने वर्ष 2018 में इटली में जाकर शादी कर ली थी। अब इन दोनों की शादी को 5 साल बीत गए हैं। 5 साल बाद भी यह कपल ऊर्जा से भरा हुआ नजर आता है।