नई दिल्ली : बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार का तमगा हासिल करने वाली अभिनेत्री श्रीदेवी (Sridevi) आज दुनिया में नहीं है। लेकिन अपनी फिल्मों और अपने काम की वजह से वह आज भी लोगों के जहन में जिंदा है। अभिनेत्री को चाहने वाले आज भी उनकी फिल्मों और उनके गानों को देखते सुनते रहते हैं। उनका परिवार भी खास मौकों पर अभिनेत्री को याद करना नहीं भूलता है।
हाल ही में 2 जून यानी कल बोनी कपूर (Boney Kapoor) और श्रीदेवी (Sridevi) की शादी की सालगिरह थी। ऐसे में दिवंगत पत्नी की याद में अभिनेता बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की थी। फिल्म निर्माता बोनी कपूर का यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। अपनी शादी की 27 वी सालगिरह पर बोनी कपूर ने श्रीदेवी के साथ वेनिस में वोटिंग करते हुए की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है।
View this post on Instagram
इतना ही नहीं उन्होंने एक शानदार सा कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा 1996 , 2 जून के दिन हम दोनों ने शिर्डी में जाकर शादी की थी। आज हमने अपनी शादी के 27 साल पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही बोनी कपूर ने सोशल मीडिया साइड इंस्टाग्राम पर भी अपनी एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है। उस तस्वीर में बोनी कपूर और श्रीदेवी एक मंदिर में बैठे हुए नजर आ रहे हैं।
आपको बता दे श्रीदेवी के साथ बोनी कपूर ने 1966 में शादी की थी। शादी के बाद यह कपल दो बेटियों के माता-पिता बने। बड़ी बेटी जान्हवी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर। हालांकि 24 मार्च 2018 को अभिनेत्री एक हादसे का शिकार हो गई और इस दुनिया को अलविदा कह गई। अभिनेत्री का दुबई की एक होटल में निधन हो गया।
View this post on Instagram
हालांकि उनकी बेटी जान्हवी कपूर (Janhavi Kapoor) आज इंडस्ट्री में काफी नाम कमा रही है। जान्हवी कपूर अपनी माँ की तरह ही काफी खूबसूरत हैं। उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल होती हैं। अब उनकी छोटी बेटी ख़ुशी कपूर इस साल बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।