Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का फिनाले कल यानी 14 अगस्त को आयोजित किया जायेगा। हर किसी के दिमांग में इस समय एक ही सवाल उठ रहा है कि आखिर कौन होगा बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का विजेता? वैसे तो 14 अगस्त की रात 9 बजे के बाद पता चल जाएगा कि कौन होगा बिग बॉस ओटीटी 2 का विनर। वो कौन होगा जिसने सबसे ज्यादा लोगों का दिल जीता। सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों की मानें तो एल्विश यादव (Elvish Yadav) और फुकरा इंसान में से कोई एक बिग बॉस का विजेता हो सकता है। इनके फैंस इन्हें जिताने के लिए जी-जान एक किए बैठे हैं।
देखा जाये तो शो में मनीषा रानी ने भी काफी अच्छा खेला है। बिहार की मनीषा रानी ओटीटी 2 के टॉप 5 में अपनी जगह बना चुकी हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ये एक हसीना दोनों यूट्यूबर्स को पछाड़ते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर सकती है। बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में इस समय पूजा भट्ट (Pooja Bhatt), एल्विश यादव(Elvish Yadav) , अभिषेक मल्हान, (Abhishek Malhan) बेबिका धुर्वे (Bebika Dhurve) और मनीषा रानी (Manisha Rani) मौजूद हैं।
लोगों का ऐसा कहना है कि बिग बॉस 16 की तरह इस बार भी एक एक अंडरडॉग प्लेयर ट्रॉफी जीत सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि बिग बॉस ओटीटी 2 की विजेता मनीषा रानी या बेबिका धुर्वे भी हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि कंटेस्टेंट मनीषा रानी (Bigg Boss OTT 2 Manisha Rani) ने लोगों का खूब मनोरंजन किया है।
मनीषा रानी ने अब तक की अपनी जर्नी खुद के दम पर खेला है। मनीषा रानी को बिग बॉस के घर में कई बार काफी नीचा भी दिखाया गया है, लेकिन बिहार की बेटी ने काफी भी हिम्मत नहीं हारी और वो आगे बढ़ती चली गई। सोशल मीडिया पर मनीषा रानी की के बिग बॉस जीतने की अटकलें तेज होती जा रही हैं। बिहार के लोग मनीषा रानी को जमकर वोट कर रहे हैं। हालांकि, वोट के मामले में सबसे आगे एल्विश यादव और अभिषेक नजर आ रहे हैं। लेकिन, कहते हैं ना कब किस्मत पलट जाये कुछ कहा नहीं जा सकता है। वहीं अगर बेबिका की बात करें तो उनके बेबाक अंदाज को लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया है। लेकिन उनकी नेगेटिव छवि को देखकर लोग हैरान भी रह गए हैं।