नई दिल्ली : टीवी का सबसे मशहूर और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) एक बार फिर टीवी पर लौटने वाला है। ऐसे में इस शो को चाहने वाले और इसके फैंस को बिग बॉस 17 का काफी बेसब्री से इंतजार है। इस शो की थीम से लेकर कंटेस्टेंट की लिस्ट जानने के लिए हर बार फेन्स बेकरार रहते हैं। इससे पहले पिछले गुजरे हुए बिग बॉस में नजर डाले तो पिछले सीजन में कई कॉमनर्स की एंट्री हुई थी।
बिग बॉस के कई सीजन में सेलिब्रिटी से लेकर कॉमनर्स को भी घर के अंदर रहने और खेलने का मौका दिया गया था। इसके साथ ही बिग बॉस सीजन 10 को आम आदमी मनवीर गुर्जर (Manveer Gurjar) ने जीता था। इतना ही नहीं बिग बॉस के घर में रहने के दौरान सभी कॉमनर्स ने शानदार खेल दिखाया और लोगों का दिल भी जीता। ऐसे में सवाल यह होता है कि यह कॉमनर्स आज कहां है और क्या कर रहे हैं।
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है मनवीर गुर्जर का। मनवीर गुर्जर नोएडा के अगापुर के रहने वाले किसान थे। अब उन्होंने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था। जब बिग बॉस OTT एल्विस यादव के लिए वह अपना सपोर्ट दिखा रहे थे। इस लिस्ट में दूसरा नाम है नीतिभा का। नीतिभा अब जिस उस समय 23 साल की थी और एक मार्केटिंग प्रोफेशनल थी वह कश्मीर से है और अब सोशल मीडिया पर उनके एक मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स है। उन्होंने अब अपनी खुद की ज्वेलरी शुरू कर दी है।
लोकेश कुमारी (Lokesh कुमारी)
अपनी आवाज की वजह से ज्यादा मशहूर हुई थी। वह उस समय छात्रा थी। उनकी आवाज की वजह से वह सलमान खान को भी पसंद थी। शो से निकलने के बाद लोकेश कुमारी ने अपनी फिटनेस पर काफी काम किया है।
प्रियंका जग्गा
प्रियंका जग्गा मार्केटिंग रिक्रूटर है। प्रियंका जग्गा को बिग बॉस के घर में रहने के दौरान उनकी गंदी भाषा के लिए जाना गया था और इसी वजह से उन्हें बिग बॉस का घर छोड़ने के लिए कहा गया था। सलमान खान ने भी मनु पंजाबी की दिवंगत मां के बारे में गलत शब्द इस्तेमाल करने के लिए प्रियंका जग्गा को फटकार लगाई थी। वह आज सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है।
नवीन प्रकाश
नवीन प्रकाश मनवीर गुर्जर के साथ शो में नज़र आए थे। वह हाल ही में कोर्ट नाम की एक फिल्म में नजर आए थे। जो इसी वर्ष अगस्त में रिलीज हुई थी।
ज्योति कुमारी
ज्योति कुमारी शो में हिस्सा लेते समय पढ़ाई करती थी। वह बिग बॉस 11 मैनेजर आई थी। ज्योति एक लड़की नेक्स्ट डोर के रूप में सामने आई। लेकिन शो के बाद उन्होंने अपनी पर्सनालिटी को पूरी तरह से बदल दिया।
सबा और सोनी
सबा और सोनी दो बहने थी। जिन्हें बिग बॉस के अंदर देखा गया था। दोनों ही बहनों ने अपने शानदार खेल से लोगों का दिल जीता और अपने लिए एक नई फैन फॉलोइंग खड़ी की। सबा एक होटल में फ्रंट ऑफिस मैनेजर थी। वही शो में शो के दौरान सेल्स मैनेजर के रूप में काम कर रही थी। बाद में दोनों बहने कई टीवी शो में दिखी।