Elvish Yadav Update: क्या एल्विश यादव खाएंगे फिर जेल की हवा? फोन को भेजा गया फॉरेंसिक लैब, सभी सबूत यूट्यूबर के खिलाफ …

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav News) की परेशानी दिनों दिन बढ़ती हुई ही चली जा रही है। अब एल्विश यादव (Elvish Yadav Snake Venom Case) को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है।

नॉएडा पुलिस ने एल्विश और उसके दोस्तों के मोबाइल फोन फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं। इन दोस्तों को भी सांपों और उनके जहर के नशे में धुत्त होने के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

फॉरेंसिक टीम इन मोबाइल फोन से डिलीट किए गए डेटा को रिकवर करने की कोशिश में लगी हुई है। खबरों की मानें तो तीनों ने अपने मोबाइल से कुछ डेटा हटा दिया है, जो सांपों के जहर से नशा करने और रेव पार्टियों के आयोजन के मामले में अहम साबित हो सकता है। यह भी कहा जा रहा है कि इन तीनों के मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच में 15 से 20 दिन का समय लग सकता है।

पार्टी में शामिल होने का शक

एल्विश की गिरफ्तारी के बाद ईश्वर और विनय को भी गिरफ्तार किया कर लिया गया था। यह भी दावा किया गया है कि विनय यादव एल्विश के बेहद ही करीब था और साथ ही उठना – बैठना भी करता था। ईश्वर का एक बैंक्वेट हॉल और एक टेंट हाउस है। वहीं, एल्विश खुद राहुल नाम के एक सांप पकड़ने वाले के संपर्क में था। राहुल सांप पकड़ने वालों के एक गिरोह के साथ बुकिंग पर सांप और उनके जहर लेकर आता था। विनय यादव और ईश्वर की आपस में अच्छी दोस्ती थी।

जांच में यह भी सामने आया है कि ईश्वर के गांव में एक पार्टी का भी आयोजन किया गया था, जिसमें विनय और पांच सांप पकड़ने वालों के अलावा एल्विश का भी नाम सामने आया था। उस समय सभी की मोबाइल लोकेशन ईश्वर के गांव की ही मिली है। गौरतलब है कि एल्विश के कई रिश्तेदार भी ईश्वर के गांव में ही रहते हैं।

2 नवंबर को पीएफए ने मारी थी छापेमारी

2 नवंबर को पीएफए की छापेमारी के बाद 3 नवंबर को सेक्टर-49 थाने में एल्विश यादव समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। सेक्टर-20 पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने इस मामले में चार्जशीट भी कोर्ट में दाखिल कर दी है। खबरों की मानें तो चार्जशीट में पुलिस ने ईश्वर के बैंक्वेट हॉल में सांपों और उनके जहर पहुंचने का जिक्र किया है। चार्जशीट में 24 गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App