बड़ी खबर, होली से पहले बिग बॉस विजेता एल्विश यादव को मिली जमानत, 5 दिन बाद इस जेल से आएंगे बाहर

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। चर्चित यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 (Big Boss Winner Elvish Yadav) के विजेता एल्विश यादव को शुक्रवार को उनके दो सहयोगियों ईश्वर और विनय के साथ ज़मानत मिल गई है।  इन तीनों को नोएडा की एक रेव पार्टी में सांप का जहर पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। तो आइए पूरी कहानी को विस्तार से जानते हैं!

गिरफ्तारी और जमानत प्रक्रिया 

  • पिछले रविवार को सेक्टर 29, नोएडा में किसी से मिलने आए एल्विश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
  • वरिष्ठ वकील उमेश भाटी देवता ने बताया कि एल्विश यादव, ईश्वर और विनय की जमानत पर आज अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जय हिंद कुमार सिंह की अदालत में सुनवाई हुई. उन्होंने बताया कि वकीलों ने तीनों की ओर से अपना पक्ष रखा।
  • वकील उमेश भाटी ने बताया, ‘नोएडा पुलिस द्वारा लगाई गई कुछ धाराओं को कल अदालत ने खारिज कर दिया था. आज दोनों पक्षों के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने एल्विश और उनके साथियों को जमानत पर रिहा कर दिया.’
  • एल्विश की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में सेक्टर 20 थाना पुलिस ने उनके दोस्तों विनय और ईश्वर को भी 20 मार्च को गिरफ्तार कर लिया था।
  • एडवोकेट उमेश भाटी ने बताया कि तीनों को अदालत ने 50-50 हज़ार रुपये के निजी मुचलके पर ज़मानत पर रिहा कर दिया है. उन्होंने बताया कि संभवतः आज शाम तक वैधानिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद तीनों लक्सर जेल से रिहा हो जाएंगे. उन्होंने बताया कि उनकी जमानत राशि जमा करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है.

मामले की पृष्ठभूमि 

  • 2 नवंबर, 2023 को कोतवाली सेक्टर 49 में पीपल्स इंस्टीट्यूट फॉर एनिमल्स के अधिकारी गौरव गुप्ता द्वारा बिग बॉस विजेता एल्विश यादव सहित 6 लोगों के खिलाफ सांप का जहर पहुंचाने का मामला दर्ज कराया गया था।
  • इसके बाद, पुलिस ने इस मामले में चार सांप पकड़ने वालों और एक अन्य को गिरफ्तार किया था. इसी मामले में पिछले रविवार को पुलिस ने एल्विश यादव को गिरफ्तार किया था।
  • गिरफ्तारी पर डीसीपी नोएडा विद्या सागर मिश्रा ने कहा था, ‘(एल्विश यादव और अन्य के खिलाफ) वन्यजीव संरक्षण अधिनियम-1972 के तहत मामला दर्ज किया गया था. आज उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

फिलहाल एल्विश यादव और उनके सहयोगियों को जमानत मिल गई है। यह देखना होगा कि कोर्ट में इस मामले की आगे क्या सुनवाई होती है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App