Entertainment News Hindi: ऐश्वर्या राय की खूबसूरती किसी से भी छुपी हुई नही है। अपनी ब्यूटीफुल अदाओं से ऐश्वर्या राय ने लाखों को दीवाना बनाया है। सलमान खान से ब्रेकअप के बाद उन्होंने अभिषेक बच्चन से शादी कर ली थी, अब दोनो साथ में प्यार के साथ अपनी लाइफ गुजार रहे है। पर पहले ऐसा नहीं था, एक समय अभिषेक बच्चन संग ऐश्वर्या का रिश्ता टूटने के कगार पर आ गया था और उसकी बड़ी वजह थी ऐश्वर्या और ऋतिक रोशन की नजदीकियां। पूरा मामला हम आपको बताते है।
ऐश्वर्या की खूबसूरती का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है की बॉलीवुड के दबंग भाईजान सलमान खान भी उनके आगे अपना दिल हार बैठे थे। ऐश्वर्या और सलमान की लव स्टोरी को दुनिया जानती है हालांकि आगे चल कर इस रिश्ते में दोनो के बीच काफी कड़वाहट बढ़ गई और ब्रेकअप हो गया। सलमान से रिश्ता खत्म होने के बाद ऐश्वर्या विवेक ओबेरॉय के करीब आई पर ये प्रेम कहानी भी पूरी नही हो सकी। इसके बाद अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय एक दूसरे प्यार में खो गए और उन्होंने शादी कर अपने रिलेशन को पवित्र बंधन में बांध दिया।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की सगाई के बाद अचानक बच्चन परिवार इस रिश्ते को तोड़ने वाला था और उसकी वजह थी ऋतिक रोशन के साथ ऐश्वर्या का हॉट सेक्सी लिपलॉक किस। धूम 2 फिल्म को शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या और ऋतिक के बीच ये किसिंग सीन फिल्माया गया था ये दृश्य इतना ज्यादा अश्लील था की धूम 2 के मेकर्स को कई लीगल नोटिस का भी सामना करना पड़ा था। जब इस सीन को बच्चन फैमिली ने देखा तो वो ऐश्वर्या राय पर बुरी तरह भड़क गए और चर्चा यहां तक होने लगे की अभिषेक संग ऐश्वर्या का रिश्ता तोड़ दिया जायेगा पर फिर किसी तरह से बात ठीक हुई और बच्चन परिवार दोनो की शादी कराने पर राजी हुआ। कई साल बाद एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय ने अपने उस हॉट किसिंग सीन पर शर्मिंदगी जताई थी