Bhojpuri hot songs :अरविंद अकेला कल्लू ( Arvind Akela Kallu) बिना किसी शक के भोजपुरी इंडस्ट्री के तेजी से उभरते हुए सितारे हैं। आज के समय में अरविंद अकेला कल्लू की फैन फॉलोइंग भोजपुरी सिनेमा में सबसे ज्यादा है। उन्हें चाहने वाले उनसे जुड़ी हुई हर एक खबर जानने के लिए बेकरार रहते हैं। भोजपुरी सिनेमा में उनका योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। प्रसिद्ध गायक इन दिनों अपने रिलीज हुए कई गानों की सफलता मनाने में व्यस्त हैं।
अरविंद अकेला कल्लू ( Arvind Akela Kallu) बचपन से ही अपनी मधुर आवाज से लोगों को अपना दीवाना बनाने के लिए जाने जाते हैं। अरविंद अकेला कल्लू अपनी शानदार सिंगिंग के अलावा भोजपुरी इंडस्ट्री में एक्टिंग के लिए मशहूर है। हाल ही में अरविंद अकेला कल्लू का एक नया गाना रिलीज हुआ है इस गाने में अरविंद अकेला कल्लू के साथ अभिनेत्री काजल राघवानी भी नजर आ रही है।
उनका यह गाना एक रोमांटिक नंबर है जो कि लोगों के बीच मशहूर हो रहा है। इस गाने को खुद अरविंद अकेला कल्लू ( Arvind Akela Kallu) और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। इस गाने की भाषा भोजपुरी है। वायरल होने वाले इस गाने के लिए लिरिक्स भागीरथ पाठक द्वारा लिखे गए हैं। जिसके लिए म्यूजिक आर्य शर्मा ने दिया है।
इस वायरल होने वाले गाने का नाम सोफा पर तोहफा है। वायरल हो रहे इस गाने को अब तक 12 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। जबकि यह गाना आज से कुछ दिन पहले ही 24 जून 2023 को अपलोड किया गया है। यह गाना टाइम्स म्यूजिक भोजपुरी चैनल पर अपलोड किया गया था।
इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। गाने के अंदर अभिनेत्री ने काफी बोल्ड अदाएं दिखाइ और लोग भी इस गाने की खूबसूरती की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। अरविंद अकेला कल्लू के बारे में बात करें तो इन दिनों अभिनेता अपनी कई आने वाली फिल्मों पर काम कर रहे हैं।