Bhojpuri hot : भोजपुरी इंडस्ट्री में इन दिनों एक से बढ़कर एक कलाकार देखने को मिल रहे हैं। हालांकि आज भी दिनेश लाल यादव निरहुआ, खेसारी लाल यादव, पवन सिंह जैसे अभिनेताओं का बोलबाला है। लेकिन कुछ अभिनेता ऐसे भी है जिन्होंने अपने दमदार अभिनय से हर किसी को हैरान किया है और अपनी एक अलग पहचान बनाई है। ऐसे में आज हम बात कर रहे हैं तेजी से भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाते हुए आगे बढ़ रहे हैं अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू के बारे में।
अरविंद अकेला कल्लू ने अपने करियर की शुरुआत वैसे तो भोजपुरी इंडस्ट्री में एक गायक के रूप में की थी। लेकिन वह तेजी से एक अभिनेता के रूप में आगे बढ़ते जा रहे हैं और लोगों को अपनी और आकर्षित कर रहे हैं। हम अरविन्द अकेला कल्लू के जिस गाने के बारे में बात कर रहे हैं उस गाने का नाम है Duno Oriya Ke Maza।
इस गाने में अरविंद अकेला कल्लू पूजा गांगुली के साथ रोमांस कर रहे हैं। और दोनों का हॉट सीन रोमांस लोगों को आकर्षित कर रहा है और चर्चा का विषय बन चुका है। इस गाने को खुद अरविंद अकेला कल्लू ने प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है। यह गाना फिल्म राज से लिया गया है। यह गाना अब तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों को पसंद भी आ रहा है।
इस फिल्म में की स्टार कास्ट के बारे में बात करें तो इस फिल्म में Arvind Akela Kallu, Puja Ganguly, Mahi Srivastava, Anup Arora, Vidya Singh, Bina Pandey, Rinku Bharti, Sonu Pandey, Sanjay Verma, Komal Jha जैसे कलाकार मौजूद है। वायरस होते हुए गाने को अब तक 22 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया और हजारों की संख्या में लोगों ने लाइक भी किया है।
हालांकि यह गाना आज से कुछ दिनों पहले ही 24 सितंबर 2023 को एसआरके म्यूजिक नाम के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया था। गाने के लेखक अरविंद तिवारी है और म्यूजिक ओम झा ने तैयार किया है। लिरिक्स उमा लाल यादव के हैं। गाना तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को पसंद आ रहा है। दी हुई लिंक पर जाकर आप इस गाने का मजा ले सकते हैं।