नई दिल्ली: वैसे तो आज के वक्त में बहुत सारी बीमारियां आम हो चुकी है। ऐसे ही एक आम समस्या है हमारा खर्राटे लेना। हमारे खर्राटे लेने का मतलब होता है हमारे नाक के अंदर किसी तरह की दिक्कत होना। हमारी नाक के साथ हमारे सभी अंग जुड़े होते हैं जैसे आंख, कान, मुंह। जिसका सिंपल मतलब यह है कि, हमारा खर्राटे लेना केवल नाक से जुड़ी परेशानी की वजह से नहीं होता, बल्कि दूसरे अंगों में किसी तरह की परेशानी का संकेत भी हो सकता है। हालाकि आपको बाजार से खर्राटों की प्रॉब्लम को सॉल्व करने के लिए कई तरह की औषधियां प्राप्त हो जाएंगी। वैसे तो इसे हम हमारी लाइफ स्टाइल में कुछ बदलाव करके भी रोक सकते हैं। आयुर्वैदिक एक्सपर्ट दीक्षा भावसार अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खर्राटों की परेशानी को सुलझाने के लिए एक पोस्ट शेयर किया है। आइए आपको बताते हैं खर्राटों को रोकने के लिए घरेलू उपाय-
गाय का घी है लाभदायक
अच्छी नींद प्राप्त करने के लिए और खर्राटों को रोकने के लिए आपको लगभग दो बूंद गाय का घी अपने नथुने में डालना चाहिए। ऐसा करना ना केवल आपको अच्छी नींद देगा बल्कि आपकी उन्नति को भी बढ़ाने में यह मददगार है। साथ ही आपके सिर दर्द की परेशानी को भी हल करता है। रात हो या सुबह ऐसा करने से आपकी याददाश्त बेहतर होती है, मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है, साथ ही आप एलर्जी जैसी परेशानी से भी दूर रह पाते है। ऐसा करने से आपकी बालों की परेशानी से भी आप को राहत मिलती है साथ ही आप तनाव से दूर रह पाते हैं।
घी के स्थान पर
अनू तैला को भी आप नस्य के लिए घी के स्थान पर उपयोग कर सकते हैं। यह एक आयुर्वेदिक तेल है। इसे इस्तेमाल करने से पहले ध्यान रखें कि आपको एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लेनी है।
घी का करें ऐसे इस्तेमाल
आपको सबसे पहले घी को गुनगुना गर्म करना है। इसके बाद आपको रुई या फिर अपनी छोटी उंगली की मदद से घी को अपने नाक में डालना है। ध्यान रखें इसकी आपको केवल दो बूंदे ही डालनी होंगी। इसे आप रोज रात को कर सकते हैं।