नई दिल्ली: जब हमारे घरों में सब कुछ चमचमाता हुआ दिखता है तो घर की सुंदरता दोगुना बढ़ जाती है। अगर घर में गंदगी होती है तो ड्राइंग रूम का सोफा हो या फ्लोर दोनों ही अच्छा नहीं दिखता। हमने अपने घरों में अक्सर देखा है कि रोजाना पोछा लगाने के बावजूद मार्बल या टाइल्स पीले परने लग जाते हैं। वही फ्लोर पर हमें गंदगी के दाग धब्बे भी नजर आते हैं। ऐसे में आप इन्हे साफ करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं। उपायों को अपनाने से आप जल्द से जल्द अपने फ्लोर को साफ कर पाएंगे कम कीमतों में। ऐसे टिप्स का इस्तेमाल कर आप अपने मार्बल और टाइल्स को चमचमाता हुआ देख पाएंगे।
जानें मार्बल का पीलापन साफ करने का तरीका
अपने घर के मार्बल को साफ करने के लिए आप इन उपायों को अपना सकते हैं।
अगर आपके भी घर का मार्बल जिद्दी दागो के वजह से पीला होने लगा है तो इसमें रोजाना पोछा लगाने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करें।
मार्बल को साफ करने के लिए अब डिटर्जेंट तथा साबुन का भी उपयोग कर सकते हैं। इसकी मदद से आप अपने मार्बल को दोबारा से चमका सकते हैं।
आप अपने घर में बर्तन धोने वाले स्कॉच की मदद से भी मार्बल को चमका सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले डिटर्जन का घोल तैयार कर लेना है उसके बाद स्कॉच की मदद से मार्बल के किनारों पर अच्छे से रगड़ना है। इस उपाय को अपनाने से आपका मार्बल पूरी तरह से साफ हो जाएगा।
अगर आपका फ्लोर मार्बल का है तो भूलकर भी इसको साफ करने के लिए एसिड का इस्तेमाल नहीं करें। इससे आपके मार्बल खराब हो सकते हैं।
मार्बल को साफ करने के लिए आप एक मग गर्म पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा और दो से तीन चम्मच विनेगर मिलाकर घोल तैयार कर ले। अब इस गोल की मदद से मार्बल पर पोछा लगाए। नियमित रूप से इस घोल से पोछा लगाने से आपके मार्बल साफ हो जाएंगे।