Anushka Sharma Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohali) हमेशा ही किसी ना किसी वजह से खबरों में बने रहते हैं।
इस कपल को इनके चाहने वालों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। विराट और अनुष्का अपनी प्राइवेसी को लेकर काफी सतर्क रहते हैं। ये कपल नहीं चाहते हैं कि उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर किसी को कुछ पता चले और कोई बातें करें।
विराट और अनुष्का लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं, मगर फैंस इनके बारे में हर छोटी – छोटी बातों को जानने के लिए बेताब रहते हैं। लंबे समय से खबरें आ रही थीं कि एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा दूसरी बार मां बनने जा रही हैं।
हालांकि, इन खबरों को महज अफवाह अभी तक समझा जा रहा था। लेकिन, अब ऐसा फिर से दावा किया जा रहा है कि अनुष्का और विराट दूसरी बार एक माता – पिता बनने जा रहे हैं।
Virushka in Bangalore 🧿💘 pic.twitter.com/feLpF35i09
— Alaska (@alaskawhines) November 9, 2023
ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि विराट और अनुष्का का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे देखकर एक बार फिर से कयास लगाया जा रहा है अनुष्का और विराट सच में अपने दूसरे बच्चे के वेलकम के लिए तैयार हैं।
वायरल हो रहे वीडियो में अनुष्का का बेबी बंप साफ दिख रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुष्का अपने हसबैंड विराट के साथ एक होटल के बाहर वॉक करती हुईं नजर आ रही हैं और विराट ने अपनी पत्नी अनुष्का का हाथ थामा हुआ है।
इस दौरान अनुष्का ने ब्लैक शॉर्ट फ्लेयर्ड ड्रेस पहनी हुई है। अनुष्का के फैंस दूसरी बार प्रेगनेंसी की खबर सुनकर हैरान हुए जा रहे हैं। जबकि, इनके कुछ चाहने वाले बधाई भी दे रहे हैं।
अनुष्का शर्मा का बेबी बंप देखकर एक यूजर ने लिखा – ‘ये प्रेगनेंट हैं??? ओह माय गॉश.’ दूसरे ने लिखा – जूनियर कोहली आने वाला है? ज्यादातर यूजर्स कहा कहना है कि अनुष्का 100 प्रतिशत प्रेग्नेंट
वायरल क्लिप, कथित तौर पर बेंगलुरु के एक होटल का बताया जा रहा है, जहां अनुष्का अपने पति विराट कोहली के साथ हाथों में हाथ डाले वॉक करती हुईं दिख रही हैं। अनुष्का और विराट इंडिया वर्सेज नीदरलैंड विश्व कप मैच के लिए बेंगलुरु गए हैं, जो दिवाली के मौके पर यानी 12 नवंबर को होने वाला है।