नई दिल्ली : विराट कोहली क्रिकेट की दुनिया के एक ऐसे खिलाड़ी है जिसे आज हर कोई जानता है यह एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर है। विराट कोहली इन दिनों बांग्लादेश में हैं। विराट वहां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। विराट ने बॉलीवुड की जानीमानी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी की हैं। दोनों ही कपल साथ में खुश रहते हैं। ये दोनों जहां भी जाते हैं पूरी महफ़िल लूट लें जाते हैं। इन दोनों की फैन फॉलोविंग भी गजब की हैं। जहां विराट क्रिकेट में नाम कमा रहे हैं वहीं उनकी पत्नी अनुष्का भी बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेस के रूप में स्थापित हो चुकी हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी के बाद 11 जनवरी 2021 को उनके यहाँ एक बेटी का जन्म हुआ । विराट कोहली ने उस समय अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये गुड न्यूज शेयर करते हुए लिखा था कि, “हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी ने जन्म लिया है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों पूरी तरह से ठीक हैं और हमारा यह सौभाग्य है कि हमें जिंदगी का यह पहलू अनुभव करने का अवसर मिला।”
अब मीडिया में खबरे सामने आ रही है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। हाल ही में अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस कपल की तस्वीर में अनुष्का शर्मा रेड कलर का सूट पहने हुए नज़र आ रही है। इसमें अनुष्का का बेबी बंप साफ रूप से नज़र आ रहा हैं। सूत्रों की माने तो अनुष्का रुटीन चेकअप के लिए मुंबई के एक अस्पताल गई थी। वहीं से उनकी ये तस्वीर वायरल वायरल हो रही हैं।
View this post on Instagram
अनुष्का शर्मा को इस तरह से देख कर पैपराजी ने उनकी फोटो फट से क्लिक कर ली। लेकिन जब हम इस खबर की तह तक पहुंचे तो पता चला कि अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट नहीं हैं। जो तस्वीर वायरल हुई है वह 2021 की हैं। यह खबर महज़ एक अफवाह साबित हुई। आपको बता दें कि इस समय अनुष्का और विराट (Anushka and Virat) दोनों अपनी लाइफ एंजॉय कर रहे है। आज शादी के 5 साल बाद भी दोनों की जोड़ी सबसे मशहूर है। दोनों की कमाई के बारे में बात करे तो दोनों करोड़ों की कमाई करते हैं।