Anjana Singh – Nirahua Romance Video: अंजना सिंह भोजपुरी फिल्मों में काम करती हैं। अंजना सिंह भोजपुरी इंडस्टी की जानी मानी एक्ट्रेस में से एक हैं। एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में भी दी हैं। अंजना सिंह ने 2012 में फिल्म “एक और फौलाद” से भोजपुरी फिल्म इंडस्टी में कदम रखा था। उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में अपने प्रदर्शन के लिए कई पुरस्कार भी जीते हैं।
अंजना सिंह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर उनके काफी फॉलोअर्स हैं। एक्ट्रेस अपने चाहने वालों के लिए आये दिन फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसी बीच दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और अंजना सिंह का भोजपुरी गाना ‘ओठवा चुमब नाईट में’ (Hothwa Chumab Night Mein) एक बार फिर से यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।
निरहुआ की जोड़ी कई भोजपुरी एक्ट्रेस संग जमती है। लेकिन, इस समय निरहुआ और अंजना सिंह ने अपने रोमांस से तहलका मचाया हुआ है। भोजपुरी गाना ‘ओठवा चुमब नाईट में’ आप देख सकते हैं कि कैसे निरहुआ एक्ट्रेस अंजना सिंह को प्यार करते हुए नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपनी अदाओं से निरहुआ को बेकाबू कर दिया है।
अंजना सिंह शॉर्ट आउटफिट में बेहद ही खूसबूरत नजर आ रही हैं। गाने में अंजना सिंह और निरहुआ जबरदस्त ठुमके लगाते हुए भी नजर आ रहे हैं।आपको बता दें कि इस गाने में निरहुआ संग अंजना सिंह की जोड़ी काफी जम रही है।
गाने को मोहन राठौर और कल्पना ने आवाज दी है। जबकि गाने को आजाद सिंह ने लिखा है। म्यूजिक Avinash Jha Ghunghroo ने दिया है। निरहुआ के इस गाने को Team Films Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।
निरहुआ का ये गाना उनकी फिल्म Jigar का है। इस गाने को खबर लिखें जाने तक 2,750,883 से अधिक बार देखा जा चुका है और आकड़ा बढ़ने का सिलसिला जारी है।