नई दिल्ली: दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और अंजना सिंह की जोड़ी को भी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। जब भी ये दोनों स्टार्स एक साथ नजर आते हैं, तो बवाल मचा जाता है। अंजना सिंह और निरहुआ को आज के समय में किसी पहचान की जरुरत नहीं है।
दोनों की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोविंग है। भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ (Nirahua) और भोजपुरी जगत की मशहूर एक्ट्रेस अंजना सिंह (Anjana Singh) पर फिल्माया गया गाना ‘डाल दिहनी’ (Daal Dihani) यूट्यूब पर धूम मचा रहा है।
यह गाना दिनेश और अंजना की फिल्म ‘हथकड़ी’ का है। इस गाने के वीडियो में निरहुआ और अंजना सिंह का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। यह गाना काफी पुराना है, लेकिन इंटरनेट पर एक बार फिर से धूम मचा रहा है। निरहुआ और अंजना सिंह का रोमांटिक अंदाज देख फैंस भी मदहोश हो गए हैं।
गाने के वीडियो में दोनों स्टार्स के बीच कई किस्सिंग सीन्स फिल्माए गए हैं। अंजना सिंह का काफी बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। गाने में दिनेश लाल यादव अंजना को मनाते नजर आ रहे हैं। इस गाने के वीडियो को Bhojiwood Bhojpuri नाम के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।
इस गाने को दिनेश लाल यादव और इंदु सोनाली ने एक साथ मिलकर आवाज दी है। भोजपुरी गाना ‘ई कौवन जादू डाल दिहनी’ गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं, जबकि सॉन्ग को म्यूजिक दिया है अविनाश झा ने।
फिल्म में दिनेश लाल यादव, खेसारी लाल यादव, अंजना सिंह, सपना, अवधेश मिश्रा, सीमा सिंह अहम भूमिका निभाते हुए नजर आये हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर रवि सिंहा हैं। गाने की शरुआत में अंजना सिंह किचन में खाना बना रही होती है, तभी निरहुआ उनके पास आते हैं और रोमांस की जिद करने लग जाते हैं।
मगर, अंजना सिंह रोमांस के लिए निरहुआ को मना करती हैं, लेकिन एक्ट्रेस को जबरदस्ती गोद में उठा उन्हें सोफे पर लेटा रोमांस करना शुरू कर देते हैं। निरहुआ एक्ट्रेस को खूब किस करते हैं, इसके बाद बेडरूम में जाकर अंजना सिंह साड़ी खोल नाईटी पहन लेती हैं और उसके आगे जो कुछ होता है उसे देख आप शर्म से पानी – पानी हो जायेंगे।