Amrapali Hot Song video: भोजपुरी फिल्मों की क्वीन कहे जाने वाली एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) जब भी पर्दे पर नजर आती हैं लोगों के दिलों में ऐसी छा जाती हैं। हर कोई उनका दीवाना हो जाता है। भोजपुरी फिल्म जगत में आम्रपाली (Amrapali Superhit film) ने कई सुपरहिट फिल्मों में अपना योगदान दिया है। जिस कारण उनके चाहने वालों की बड़ी लंबी कतार है। उन्होंने अपने एक्टिंग की शुरुआत दिनेश लाल यादव निरहुआ, पवन सिंह, खेसारी लाल यादव जैसे अभिनेताओं के साथ कर अपना खूब नाम कमाया है। लेकिन भोजपुरी के दर्शक उनकी जोड़ी सबसे ज्यादा निरहुआ के साथ ही पसंद करते है।
हाल ही में उनका एक आइटम सॉन्ग सोशल मीडिया पर काफी तबाही मचाए हुए है। जिसका नाम ‘पिया मेरा कुछ न किया’ (Piya Mera Kuchh Nahi Kiya) है, जो यूट्यूब पर खूब धूम मचा रहा है।
इस जबरदस्त गाने में आम्रपाली अपने लटके-झटको से लोगों को घायल करती हुई नजर आ रही हैं। भोजपुरी के इस गाने को सिंगर प्रियंका सिंह ने गाया है। इस गाने में आम्रपाली दुबे के साथ अदित्य मोहन दुबे (Aditya Mohan Dubey) दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में आम्रपाली ने बड़ी ही हॉट ड्रेस पहनी हुई है जिसे देख एक्टर आदित्य दुबे भी उनके साथ मटकने को मजबूर हो जाते है। इस गाने को आप The Cinema Digital नाम के youtube Channel पर जाकर देख सकते है। जिस पर लाखों से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे मूलरूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई भवन कॉलेज और मुंबई से ग्रेजुएशन की है। हालांकि वह एक डॉक्टर बनना चाहती थी, लेकिन बाद में उन्होंने अपना कदम अभिनय की दुनिया में रख दिया और आज अपने नाम से हर जगह जानी जाती है।