नई दिल्ली PMGKAY: अगर आप राशन कार्डधारक हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद ही लाभदायक हो सकती है। इस समय सरकार अपनी शानदार योजनाओं से सभी राशनकार्ड धारकों को लाभान्वित कर रही है। लेकिन हाल ही में सरकार के द्वारा एक बड़ा ऐलान किया गया है। जिससे राशन कार्डधारकों को काफी नुकसान हो सकता है। दरअसल सरकार ने आधार कार्ड सीडिंग प्रोग्राम को अनिवार्य कर दिया है। इस प्रोग्राम के तहत सभी राशन कार्डधारकों को आधार कार्ड (Aadhar card) को राशन कार्ड से लिंक (Ration Card Link) करारना अनिवार्य कर दिया गया हैं इस काम को न कराने पर राशन कार्डधारकों कई सारी सुविधाओं का लाभ नहीं मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- Khesari Lal Yadav ने Akshara Singh को बाहों में लेटाकर किये खूब Kiss बचती नजर आई अक्षरा
Ration Card से आधार लिंक है जरुरी
आपको बता दें सरकार के द्वारा 30 जून तक राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराना जरुरी कर दिया है। अगर आपने अपने राशन कार्ड को आधार से लिंक नहीं कराया है तो आप राशन से वंचित रह जाएंगे। इसके लिए देश के अलग-अलग राज्यों में कैप लगाए जा रहे हैं। जैसे कि बिहार सरकार ने राज्य के सभी जिलों में चल रही 56000 दुकानों में फ्री में इस सुविधा का लाभ दिया जा रहा है। जो भी शख्स इस काम से चुकेगा उसको राशन से वंचित कर दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें- लड़की को अश्लील मैसेज भेजता था ये ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, कप्तानी से धोना पड़ गया था हाथ
इतने लाख से अधिक लोगों ने नहीं कराया आधार लिंक
आपको बता दें खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की तरफ से जानकारी दी गई है। कि केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के तहत तकरीबन 8 करोड़ 72 लाख लोगों को राशन की सुविधा दी जा रही है। इसमें तकतरीबन 86ल फीसदी लोगों ने आधार सीडिंग पूरी कर ली है और 14 फीसदी लोगों ने नहीं कराया है। जिसमें करीब 24 लाख 8 हजार लोग हैं। इन लोगों को जल्द से जल्द आधार सीडिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं।
इसे भी पढ़ें- Jio का शानदार प्लान! मात्र 20 रूपये में पाएं 10जीबी का डाटा साथ में मिलेगी फ्री कॉलिंग और SMS
रिपोर्ट से पता चला है कि राशन कार्ड में परिवार के 5 लोगों के नाम शामिल हैं। जिनमें 3 लोगों का राशन कार्ड आधार से लिंक नहीं है। लेकिन उसी कार्ड में 2 लोगों ने राशन कार्ड से आधार सिंक नहीं कराया है।