Amrapali-Nirahua Bhojpuri Song Video: भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) उन एक्ट्रेस में से एक हैं, जिन्हें भोजपुरी सिनेमा की ड्रीम गर्ल (Dream Girl) कहा जाता है। उनका कोई भी फिल्म का गाना जब भी सोशल मीडिया पर रिलीज होता है, वो हिट हो जाता है। वहीं उनके ऑनस्क्रीन पार्टनर दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirhua) जिनके बिना भोजपुरी सिनेमा जगत अधूरी मानी जाती है। इनके साथ आम्रपाली का एक गाना काफी वायरल हो रहा है। जहां ये दोनों स्टार लंदन में खूब मस्ती करते नजर आ रहे है।
दरअसल, इन दोनों जोड़ी का एक शानदार गाना ‘गोरी तेरी कमर लचकउवा’ (Gori Tohar Kamar Lachkauwa) इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों खूब मस्ती के साथ डांस हुए दिख रहे हैं। ये गाना लंदन की सड़को पर शूट किया गया है, जहां यह दोनो अपने स्टाइलिश अंदाज से हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रहे है।
https://youtu.be/h4MEAaWZ7fY
इसमें आम्रपाली ने ब्लैक कलर का गाउन पहना हुआ है जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं निरहुआ भी सूट बूट में एकदम हैंडसम लुक में दिख रहे हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=zcVLoxw9YuU&pp=ygUQbmlyYWh1YSBrYSBnYWFuYQ%3D%3D
हालांकि ये बहुत ही पुराना गाना है लेकिन फिर भी सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इस गाने को निरहुआ और इंदु सोनाली ने अपनी आवाज में गाया है। जिसके लिरिक्स प्यारे लाल यादव ने लिखे है। इस सॉन्ग वीडियो को देख आप भी झूमने को मजबूर हो जाएंगे।
https://www.youtube.com/watch?v=VvqJGrQPacQ&pp=ygUQbmlyYWh1YSBrYSBnYWFuYQ%3D%3D
https://www.youtube.com/watch?v=rN1UNHAoo3g&pp=ygUQbmlyYWh1YSBrYSBnYWFuYQ%3D%3D
आपको बता दें यह गाना उनकी भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ चलल लंदन’ (NIRAHUA CHALAL LONDON) का है। जिसे आप Worldwide Records Bhojpuri यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। जिसपर अभी तक 17 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। जब भी ये पॉपुलर जोड़ी सिनेमा पर्दे पर दिखाई देते है इनके फैंस भी इन्हें देख खुश हो जाते है।