Amrapali – Nirahua Romance Video: भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (dinesh lal yadav) को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है। निरहुआ ने अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) का नाम हमेशा ही जोड़ा जाता है।
दर्शकों द्वारा इनकी जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। दोनों ने अभी तक एक साथ कई फिल्में की हैं। पर्दे पर दोनों की केमिस्ट्री आग लगा देती है। इसी बीच एक बार फिर से निरहुआ और आम्रपाली दुबे का एक और रोमांस वीडियो वायरल हो रहा है।
इस समय निरहुआ और आम्रपाली दुबे का एक पुराना गाना ‘धड़क जाला छतिया’ (Dhadak Jala Chhatiya) एक बार फिर से यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में आप देख सकते हैं निरहुआ को आम्रपाली दुबे पहले तो रोमांस के लिए मना करती है।
एक्ट्रेस घर के काम में लग जाती हैं। लेकिन उनके पति निरहुआ प्यार करने की जिद्द करते हैं और निरहुआ अपनी पत्नी आम्रपाली को झपट लेते हैं। आपको बता दें कि इस गाने को खबर लिखें जाने तक अब तक 11,625,276 बार देखा चुका है।
https://youtu.be/NGJAkNKlM3E
आपको बता दें गाने को कल्पना और रजनीश ने गाया है, जबकि गाने के बोल प्यारे लाल यादव द्वारा लिखे गए हैं। रजनीश मिश्रा ने इस गाने को संगीत दिया हैं। आम्रपाली दुबे को भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ रिक्शावाला’ से पहचान मिली थी। वहीं निरहुआ ने अपने करियर की शुरुआत एक गायक के रूप में की थी। मगर आज ये दोनों नाम भोजपुरी इंडस्ट्री की सक्सेस मशीन बन चुके हैं। निरहुआ और आम्रपाली असल जिंदगी में भी एक दूसरे एक काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों एक दूसरे के साथ काफी अच्छा बांड शेयर करना है।