एक रूम में Amrapali तो दूसरे कमरे में Kajal को चूमते दिखें Nirahua, रोमांस वीडियो ने मचाया बवाल

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्ट्री में यूं तो कई हिट जोड़ियां देखने को मिल जाएगी, जिन्हें दर्शकों द्वारा बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है। लेकिन आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ (Nirahua) की जोड़ी को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।

निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी ने सोशल मीडिया पर कब्जा किया हुआ है। निरहुआ और आम्रपाली दुबे जब भी फिल्मी पर्दे पर एक साथ नजर आते हैं, तो बवाल मचा देते हैं। निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी इंडस्टी को कई सुपरहिट फिल्मी दी हैं। इनकी केमिस्ट्री को देखने के लिए लोग हमेशा ही बेताब रहते हैं।

निरहुआ और आम्रपाली का रोमांटिक वीडियो 

दरअसल, इनका एक भोजपुरी गाना काफी समय से इंटरनेट पर तबाही मचाता हुआ नजर आ रहा है। निरहुआ, आम्रपाली और काजल राघवानी पर फिल्माया गया गाना ‘झुमका झुलनिया’ (Jhumka jhulaniya) एक बार फिर से इंटरनेट पर ट्रेंड करता हुआ दिख रहा है।

ये दोनों एक्ट्रेस निरहुआ की पत्नी बनी हुई हैं यानी ये ट्राई एंगल लव स्टोरी वाला भोजपुरी गाना हैं। गाने के वीडियो में काजल राघवानी और आम्रपाली एक्टर निरहुआ के साथ रोमांस करती हुई नजर आ रही है।

निरहुआ और काजल राघवानी का रोमांस वीडियो 

इस वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता हैं सुहागरात की सेज सजी हुई है और निरहुआ दोनों ही हीरोइनों के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में निरहुआ का हाल बहुत ही बुरा नजर आ रहा है। निरहुआ कभी आम्रपाली तो कभी काजल राघवानी के पास दौड़ दौड़कर जाते हुए नजर आ रहे हैं।

इस गाने को आप World Wide Records Bhojpuri यूट्यूब नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। खबर लिखें जाने तक इस गाने को अभी तक 11 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।

इस गाने को भोजपुरिया दर्शको के बीच कितना पसंद किया जा रहा है, इसका अंदाजा तो आप व्यूज से ही लगा सकते हैं। इतना ही नहीं लोग इस वीडियो पर खूब कमेंट कर इन तीनों कलाकारों की तारीफ भी कर रहे हैं।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App