Amrapali Dubey – Nirahua Romance Video: भोजपुरी दर्शकों द्वारा दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। दोनों के गाने आये दिन सोशल मीडिया पर तबाही मचाते रहते हैं। Amrapali Dubey ने अभी तक सबसे ज्यादा निरहुआ के साथ ही फिल्में की है। इनकी जोड़ी तब भी पर्दे पर आती है तो बवाल मच जाता है।
इसी कड़ी में फिल्म ‘निरहुआ चलल ससुराल 2’ (Nirahua Chalal Sasural 2) का एक रोमांटिक सीन यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि निरहुआ अपनी पत्नी आम्रपाली दुबे को खूब प्यार करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में आम्रपाली दुबे अपने पति निरहुआ को नशे की हालत में जैसे – तैसे करके बेडरूम में लेकर आती हैं। इसके बाद उन्हें बिस्तर पर लेता देती हैं।
आम्रपाली दुबे कहती हैं चुप करके अब सो जाईये आज कुछ ज्यादा ही नशा हो गया है, तभी निरहुआ अपनी पत्नी आम्रपाली दुबे का हाथ पकड़कर उन्हें खीच लेते हैं और कहते हैं ज्यादा नशा हुआ है तो चलो उतार देते हैं।निरहुआ आगे कहते हैं तुम कैसी बीवी हो जो अपने पति का नशा भी नहीं उतार सकती हो। आम्रपाली आगे कहती हैं रुक जाईये वरना आज हम भी खुद को नहीं रोक पाएंगे। इसके बाद क्या था निरहुआ अपना कपड़ा खोलकर अपनी बीवी आम्रपाली दुबे को खूब प्यार करने लग जाते हैं।
निरहुआ के इस रोमांटिक वीडियो को Priya Bhojpuri Crime Series नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इस रोमांटिक वीडियो को अभी तक 3,308,710 से अधिक बार देखा जा चुका है। निरहुआ की फिल्म ‘निरहुआ चलल ससुराल 2’ सुपरहिट साबित हुई थी।
फिल्म में निरहुआ को सोना (आम्रपाली दुबे) नाम की लड़की से प्यार हो जाता है। हालांकि, आम्रपाली दुबे से शादी करने के लिए निरहुआ को कई परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। निरहुआ को सोना का दिल जीतने और उससे शादी करने के लिए सभी बाधाओं से लड़ना पड़ता है। यह फिल्म 2016 में रिलीज़ हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ से अधिक की कमाई के साथ व्यावसायिक रूप से सफल रही थी।