बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रहीं Deepika Padukone, फोटोशूट में बिखेरा प्रेग्नेंसी ग्लो, माँ बनने के लिए हैं पूरी तरह तैयार!

Avatar photo

By

Snehlata Sinha

Deepika Padukone: ग्लैमर की दुनिया की क्वीन दीपिका पादुकोण जल्द ही माँ बनने वाली हैं। सितंबर 2024 में रणवीर सिंह के साथ अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली दीपिका ने हाल ही में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटोशूट करवाया है। फैंस उनकी तस्वीरों में चेहरे पर नजर आ रहे प्रेग्नेंसी ग्लो को देखकर दीवाने हो गए हैं।

फोटोशूट में बिखेरा प्रेग्नेंसी ग्लो

पांच महीने की प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। यलो कलर की खूबसूरत ड्रेस पहने दीपिका इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके चेहरे पर साफ प्रेग्नेंसी ग्लो झलक रहा है। फैंस उनकी इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

बच्चों से प्यार करने वाली जोड़ी

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 6 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। बच्चों के बारे में बात करते हुए दीपिका ने एक बार एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें और उनके पति रणवीर सिंह को बच्चों से बहुत प्यार है और वे उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब उनके खुद के बच्चे इस दुनिया में आएंगे।

वर्कफ़्रंट की बात करें तो

दीपिका आखिरी बार शाहरुख खान के साथ “जवान” में नजर आई थीं। अब वह “सिंघम अगेन” और “कल्कि 2989 एडी” में नजर आएंगी। हाल ही में, डेडलाइन के साथ एक इंटरव्यू में, दीपिका ने अपने काम और 2017 की हॉलीवुड फिल्म “XXX: रिटर्न ऑफ जेंडर केज” के बाद दूसरी हॉलीवुड फिल्म नहीं करने के बारे में बात की। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि हमने काम करने के तरीके या हम जो कहानियां सुनाते हैं।

उनमें कोई भारी बदलाव किया है। मुझे लगता है कि हमारे पास हमेशा दिलचस्प कहानियां सुनाने के लिए रही हैं। लेकिन मुझे लगता है कि दुनिया पूर्व और खासकर भारत के लिए खुल गई है।

Snehlata Sinha के बारे में
Avatar photo
Snehlata Sinha I am Snehalata Sinha, a lifestyle journalist with extensive experience in the field. Specializing in fashion, style, latest trends, Bollywood gossip, and beauty remedies, I began my career as an intern at News-24. However, for the past 5 years, I have been working with timesbull.com. My insights and updates will keep you informed and help you stylishly enhance your lifestyle. Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow