Amrapali Dubey – Nirahua Romance Video: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) का एक भोजपुरी गाना भीतर के तीतर’ (Bhitar Ke Titar) एक बार फिर से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने के वीडियो में निरहुआ और आम्रपलाई की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है। हर दिन निरहुआ और आम्रपाली दुबे का कोई ना कोई गाना इंटरनेट के गलियारों पर छाता नजर आता है। निरहुआ और आम्रपाली दुबे की दमदार केमिस्ट्री फैंस को दीवाना बना रही है।
इस गाने के वीडियो आम्रपाली दुबे हरी साड़ी में बेहद प्यारी लग रही हैं। गाने में एक्ट्रेस का घर भी काफी आलीशान नजर आ रहा है। निरहुआ और आम्रपाली दुबे को एक साथ रोमांस करता देख उनके चाहने वाले मदमस्त हो गए हैं।
यूं तो आपने निरहुआ और आम्रपाली दुबे को कई बार पर्दे पर रोमांस करते हुए देखा होगा, लेकिन इस गाने में दोनों की जोड़ी ने तहलका मचाया हुआ है। आम्रपाली दुबे इस वीडियो में रोमांस और खूबसूरती की सारी सीमाएं तोड़ती नजर आ रही हैं। आम्रपाली ने अपनी सादगी से ग्लैमर का तड़का लगाती हुईं नजर आ रही हैं। निरहुआ अपनी पत्नी आम्रपाली संग जबरदस्त तरीके से रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
भोजपुरी गाना ‘भीतर के तीतर’ को Speed Records Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। गाने में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की दमदार केमिस्ट्री देख उनके चाहने वाले मदहोश हुए जा रहे हैं। निरहुआ अपनी पत्नी आम्रपाली को तंग करते हुए दिख रहे हैं।
आपको बता दें कि इस गाने को निरहुआ , Antra Singh और Priyanka ने गाया है, जबकि गाने के बोल Sonu Sudhakar ने लिखा है और म्यूजिक Shankar Singh ने दिया है। खबर लिखे जाने तक इस गाने को 4,190,119 से अधिक बार देखा जा चुका है।