नई दिल्ली। भोजपुरी जगत की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और इंडस्टी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) की जोड़ी को दर्शकों द्वारा बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है। इस जोड़ी को एक साथ देखने के लिए फैंस हमेशा ही उतावले रहते हैं।
निरहुआ और आम्रपाली हुए रोमांटिक
दोनों स्टार्स ने एक साथ मिलकर भोजपुरी सिनेमा को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। यह जोड़ी पर्दे पर कितनी पसंद की जाती है, इसका अंदाजा आप इनके गाने से लगा सकते हैं। इस जोड़ी के रोमांटिक गाने आये दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।
इतना ही नहीं निरहुआ और आम्रपाली की काफी तगड़ी फैन फॉलोविंग है। साल 2016 में निरहुआ और आम्रपाली की फिल्म ‘बेटा’ रिलीज हुई थी। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।
भोजपुरी गाना ‘तनी छू ला’ वायरल
इस समय इसी फिल्म का एक भोजपुरी गाना ‘तनी छू ला’ (Tani Chhoo La) आज भी फैंस की जुबान पर चढ़ा हुआ है। इस गाने के वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली का रोमांस देखने लायक है। इन्हें देखने के बाद आपको सर्दी लगने लग जाएगी।
रोमांटिक गाने ‘तनी छू ला’ गाने को अभी तक 8.9 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। गाने में निरहुआ और आम्रपाली शाम के समय में तेज बारिश के बीच एक दूजे के साथ रोमांटिक होते हुए नजर आ रहे हैं। गाने में देख सकते हैं कि निरहुआ घर के बाहर बैठे हुए हैं, वहीं नीली साड़ी में सजी आम्रपाली वहां पहुंचती हैं।
आम्रपाली ने हॉट अदाओं से किया मदहोश
दोनों एक दूसरे में खो जाते हैं जैसे दोनों एक दूजे के लिए ही बने हुए हैं। गाने में आम्रपाली बेहद ही ज्यादा हसीन लग रही हैं। एक्ट्रेस अपनी हॉट अदाओं से निरहुआ को मदहोश करती हुईं नजर आ रही हैं। गाने में दोनों की केमिस्ट्री देखते हुए ही बन रही है।
सुपरहिट गाने ‘तनी छू ला’ को कल्पना और ओम झा ने एक साथ मिलकर आवाज दी है। जबकि, इसके लिरिक्स श्याम देहाती ने लिखे हैं और गाने को संगीत से सजाया है ओम झा ने।
इस गाने को जीतनी बार भी देख लो कम ही लगता है। दोनों ने अपने रोमांस से इंटरनेट का तापमान एक बार फिर से बढ़ा दिया है।