Amrapali Dubey and Nirahua Bold Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ( Dinesh Lal Yadav urf Nirahua ) के पुराने गाने आये दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। खासकर निरहुआ और आम्रपाली दुबे ( Aamprali Dubey ) की जोड़ी को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। निरहुआ और आम्रपाली ने एक साथ सबसे ज्यादा फिल्मों में काम किया है। भोजपुरी जगत में इनकी जोड़ी को सुपरहिट माना जाता है।
यहीं वजह है कि इनके गाने आये दिन यूट्यूब पर ट्रेंड करते रहते हैं। निरहुआ और आम्रपाली दुबे एक बार फिर फिल्म ‘निरहुआ चलल लंदन’ के गाना ‘चेहरा तोहार’(Chehra Tohar) लोगों को अपना कायल बना रहा है। जिसमें आम्रपाली काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं और निरहुआ के साथ उनकी केमिस्ट्री लाजवाह दिख रही है। आम्रपाली इस गाने में खूबसूरत रेड गाउन में दिख रही हैं आम्रपाली और निरहुआ फ्लावर प्रिंट के कोर्ट में काफी डिफरेंट लग रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/CeFyZMOl70W/?hl=en
इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली दुबे पहाड़ों में एक दूसरे संग रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हमेशा की तरह इस गाने में इनकी केमिस्ट्री देखने लायक है। आपको बता दें कि इस गाने को आलोक कुमार ने गाया है। जबकि गाने के लिरिक्स राकेश निराला ने दिये है और म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है। गाने को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी ( Worldwide Records Bhojpuri ) ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है।
https://www.instagram.com/p/CcpAvjWFdYF/?hl=en
https://www.instagram.com/p/CcRs_nzPf4v/?hl=en
इस वीडियो को खबर लिखें जाने तक 3,690,442 से अधिक बार देखा जा चुका है। वहीं इस वीडियो में 29 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। निरहुआ का यह गाना 3 साल पुराना है, लेकिन आज भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यहां देखें निरहुआ और आम्रपाली दुबे का पूरा वीडियो….