नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्टी की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) की जोड़ी ने इस समय सोशल मीडिया पर धमाल मचाया हुआ है।
निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को दर्शकों द्वारा बहुत ही ज्यादा पसंद की जाती है। दोनों की सोशल मीडिया पर काफी ही तगड़ी फैन फॉलोविंग है। जब भी ये दोनों एक साथ नजर आते हैं, तो बवाल मच जाता है।
निरहुआ और आम्रपाली असल जिंदगी में भी एक दूजे के बेहद ही अच्छे दोस्त हैं। दोनों स्टार्स एक दूसरे के साथ काफी अच्छा बांड शेयर करते हैं। इसी बीच इस जोड़ी का एक बेहद ही रोमांटिक वीडियो सामने आया है।
इस वीडियो में आम्रपाली दुबे और निरहुआ आलिशान बंगले में खूब जमकर रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ग्रीन कलर की साड़ी में बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं।
निरहुआ और आम्रपाली पर फिल्माया गया गाना ‘भीतर के तीतर’ (Bhitar Ke Titar) एक बार फिर से दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है। निरहुआ और आम्रपाली का घर काफी आलीशान नजर आ रहा है।
इस गाने को देखने के बाद उनके फैंस भी मदमस्त हो गए हैं। यूं तो निरहुआ और आम्रपाली का हर गाना बेहद ही ज्यादा रोमांटिक और मजेदार होता है। इस वीडियो में निरहुआ रोमांस की सभी हदें पार करते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो को देखकर कहा जा सकता है कि निरहुआ रोमांस के लिए कुछ ज्यादा ही उतावले हुए जा रहे हैं, जबकि आम्रपाली एक्टर को बार – बार मना करती हुई नजर आ रही हैं। सादगी भरे अंदाज में भी हॉटनेस का कैसे तड़का लगाना है यह बात एक्ट्रेस आम्रपाली को बहुत ही अच्छे से आता है।
गाना ‘भीतर के तीतर’ को निरहुआ, अंतरा सिंह और प्रियंका सिंह ने एक साथ मिलकर गाया है, जबकि गाने को संगीत दिया है Shankar Singh ने और गाने के बोल लिखें हैं Sonu Sudhakar ने। निरहुआ और आम्रपाली को आज के समय में किसी पहचान की जरुरत नहीं है।