अपनी ऑनस्क्रीन पत्नी Amrapali संग बंद कमरे में रोमांस करते दिखें Nirahua, एक्ट्रेस बोलीं – बत्ती बुतावा जियान होता रतिया…

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहिट जोड़ी आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav Nirahua) के गाने ने सोशल मीडिया पर इस समय कब्जा किया हुआ है।

इस जोड़ी को एक साथ देखने के लिए फैंस हमेशा ही बेताब रहते हैं। आम्रपाली दुबे और निरहुआ की हॉट केमिस्ट्री को दर्शकों द्वारा बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है। आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की ही फिल्म से भोजपुरी इंडस्टी में कदम रखा था।

इस जोड़ी ने भोजपुरी जगत को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। ये दोनों जब भी एक साथ नजर आते हैं, तो बवाल मच जाता है। आम्रपाली दुबे और निरहुआ को आज के समय में किसी पहचान की जरुरत नहीं है। दोनों की केमिस्ट्री आग लगा देती है।

निरहुआ और आम्रपाली के रोमांस ने मचाया तहलका 

इसी बीच दोनों पर फिल्माया गया गाना ‘बत्ती बुतावा हो जियान होता रतिया, आवा प्‍यार करे के उतारा हाली नथ‍िया, (Batti Butava Jiyan Hota Ratiya) एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ दिख रहा है। इस गाने को सुनकर मन में रोमांस के फूल ख‍िलने लग जायेंगे।

इस गाने का टाइटल ‘बेटवा तोहर गोर होई हो’ है, जिसे आम्रपाली और निरहुआ के ऊपर पर फिल्माया गया है। वैसे तो आम्रपाली और निरहुआ के ऊपर कई गाने फिल्‍माए गए हैं, लेकिन ‘बॉर्डर’ फिल्‍म के इस गाने ने तहलका मचाया हुआ है। इस गाने को अभी तक 23 म‍िल‍ियन से अध‍िक बार देखा जा चुका है।

आम्रपाली ने अपनी हॉटनेस से मचाया तहलका 

साल 2018 में रिलीज फिल्‍म ‘बॉर्डर’ सुपरहिट साबित हुई थी। इस गाने को कल्‍पना और रजनीश मिश्रा ने अपनी आवाज से सजाई है। ‘बॉर्डर’ फिल्‍म निरहुआ के बैनर तले रिलीज हुई थी। फिल्‍म में द‍िनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे के अलावा प्रवेश लाल यादव, शुभ‍ि शर्मा, विक्रांत सिंह, सुशील सिंह, अवधेश मिश्रा, संजय पांडे, आदित्‍य ओझा, गौरव झा सहित कई स्टार्स अहम भूमिका निभाते हुए नजर आये हैं।

गाने के वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस आम्रपाली निरहुआ को अपनी हॉट जवानी से मदहोश करती हुईं दिख रही हैं। निरहुआ और आम्रपाली का कमरे में चल रहा ये रोमांस वीडियो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App