नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Industy) की पॉपुलर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे को आज के समय में किसी पहचान की जरुरत नहीं है। आम्रपाली (Amrapali) भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे सक्लेजफुल एक्ट्रेसेस में शुमार हैं।
एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों की वजह से चर्चा में रहती हैं। आम्रपाली की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और अब एक्ट्रेस के चाहने वाले केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मौजूद है।
आम्रपाली के चाहने वाले इसी इंतजार में बैठे हैं कि एक्ट्रेस कब शादी के फेरे लेने वाले हैं। आम्रपाली ने अभी तक शादी क्यों नहीं की है यह सवाल सबसे मन में घूमता रहता है। विवाह को लेकर कोई खबर नहीं है।
आम्रपाली का कहना है कि उन्हें जैसा जीवनसाथी चाहिए वैसा अब तक नहीं मिला इसलिए उन्होंने शादी नहीं की है। आम्रपाली की जोड़ी को दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) के साथ काफी ही ज्यादा पसंद किया जाता है।
निरहुआ और आम्रपाली जब भी एक साथ पर्दे पर नजर आते हैं, तो बवाल मच जाता है। इनकी केमिस्ट्री को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। आए दिन कोई न कोई भोजपुरी गाना यूट्यूब पर धमाल मचाता रहता है।
आज आम्रपाली और निरहुआ की पहली फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ का गाना ‘डर तोहार फर्जी’ (dares tohar farji) एक बार फिर से वायरल हो रहा है। इस गाने को Pyare Lal Yadav ने आवाज दी है, जबकि गाने को म्यूजिक Rajesh Rajnish ने दिया है।
फिल्म ‘ निरहुआ हिंदुस्तानी’ में दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली, संजय पांडे और अन्य अहम भूमिका में नजर आये हैं। भोजपुरी इंडस्टी की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली ने इसी फिल्म से भोजपुरी इंडस्टी में कदम रखा था।
गाने में आम्रपाली और निरहुआ की नोक-झोंक को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। निरहुआ एक्ट्रेस की शक्ल-सूरत पर टिप्पणी करते है, जिससे वह परेशान हो जाती है। ‘डर तोहार फर्जी’ को भी निरहुआ ने गाया है जबकि गाने के बोल प्यारे लाल यादव के हैं।
आम्रपाली दुबे और निरहुआ सबसे पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जोड़ी हैं। उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री को कुछ बेहतरीन फिल्में दी हैं, जिनमें ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3’, ‘निरहुआ चलल लंदन’, ‘शेर-ए-हिंदुस्तान’, ‘जय वीरू’, ‘लल्लू की लैला’ और ‘मुकद्दर का सिकंदर’ शामिल है।