Akshra Singh – Pawan Singh Romance Video: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshra Singh) अपने दमदार डांस और बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाती है। इन दिनों अक्षरा सिंह लगातार किसी ना किसी वजह से खबरों में बनी हुई हैं। अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपने चाहने वालों के लिए आये दिन फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत के साथ ही टीवी इंडस्ट्री में भी धमाल मचा रही हैं। इसी बीच
सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह का एक भोजपुरी गाना (Bhojpuri Song) काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
भोजपुरी गाना ‘Bhar Jata Dhodi Me Pasina’ में अक्षरा सिंह भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ रोमांस करती हुईं नजर आ रही हैं। गाने में दोनों की गजब केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। अपने हुस्न के जलवों का जादू बिखरने वाली अक्षरा सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है।
भोजपुरी गाना ‘भर जाती धोड़ी मोर पसीना’ एक रोमांटिक गाना है। गाने में अक्षरा सिंह और पवन सिंह खूब जमकर रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। अक्षरा सिंह और पवन सिंह की जुगलबंदी देखने लायक है। आपको बता दें कि अक्षरा सिंह का यह सॉन्ग फिल्म पवन राजा का है।
पवन सिंह की ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इस गाने को Pawan Singh और Priyanka Singh ने एक साथ मिलकर गाया है। जबकि, इस गाने के बोल Chhotan Manish ने लिखा है और म्यूजिक M M Brother ने दिया है।
पवन सिंह के इस गाने को ‘Wave Music’ नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इस गाने को खबर लिखें जाने तक 7,12,76,061 से अधिक बार देखा जा चुका है। गाने में पवन सिंह जबरदस्ती अक्षरा सिंह को किस करते हुए दिख रहे हैं। ग्रीन कलर की साड़ी में अक्षरा सिंह हद से ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं।