Bhojpuri News: भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री की क्वीन कही जाने वाली अक्षरा सिंह ( Akshara Singh) हमेशा ही किसी ना किसी वजह से खबरों में बनी रहती हैं। अक्षरा सिंह की आवाज और उनकी एक्टिंग को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है।
अक्षरा सिंह को आज के समय में किसी पहचान की जरुरत नहीं है। अक्षरा सिंह ( Akshara Singh Video) सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। इसी बीच अक्षरा सिंह का एक नया गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के मशहूर गाने “यूपी बिहार लूटने” (Up Bihar Lootane) को भोजपुरी में रीक्रिएट किया गया है, इस गाने में अक्षरा सिंह का अलग ही स्वैग देखने को मिल रहा है। एक्ट्रेस गाने के वीडियो में बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं।
इस गाने को मशहूर बॉलीवुड कोरियोग्राफर मुदस्सर खान ने अक्षरा सिंह को लेकर रीक्रिएट किया है। अक्षरा सिंह के इस गाने ने रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। अक्षरा सिंह के इस गाने को अभी तक 4 . 5 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।
अक्षरा सिंह पर फिल्माए इस गाने को T-Series Hamaar Bhojpuri नाम के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। भोजपुरी गाना “यूपी बिहार लूटने” के बोल Ajit Mandal ने लिखें हैं, जबकि गाने को म्यूजिक Arya Sharma ने दिया है।
गाने की मेकिंग बेहद अलग अंदाज में की गई है। इस गाने में मुद्दसर खान ने अक्षरा सिंह को बेहद ही शानदार लुक दिया है। साल 1999 में आई “फिल्म सूल” के चार्ट बस्टर गाने “यूपी बिहार लूटने” ने धूम मचा दी थी।
इस गाने में शिल्पा शेट्टी का जादू खूब देखने को मिला था। अक्षरा सिंह का ये नया गाना उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। प्रोडक्शन हेड प्रवीण आचार्य हैं। गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह खूब ठुमके लगाती हुईं नजर आ रही हैं।
बता दें कि, भोजपुरी फिल्मों और म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाल मचाने वाली अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने चाहने वालों के लिए मजेदार-फनी वीडियोज और हॉट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अक्षरा सिंह बिग बॉस के घर में भी नजर आ चुकी हैं। मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस में भी अक्षरा सिंह को खूब पसंद किया गया था।